फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद ही अलग हो गए थे राखी और गुलजार, 47 साल बाद भी नहीं लिया तलाक

Sat, 15 Aug 2020 06:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
राखी और गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
देश की आजादी वाले दिन अभिनेत्री राखी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं। हीरोइन से लेकर बहन और मां तक के किरदार में राखी ने ऐसे जज्बात दिखाए कि दर्शकों को उनका हर किरदार याद रह गया। उन्हें नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री पुरस्कार जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
गुलजार और राखी
अपने करियर के शीर्ष पर राखी ने गीतकार और निर्देशक गुलजार से शादी करने का फैसला किया था। 15 मई 1973 को राखी और गुलजार शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी के कुछ वक्त बाद  बेटी मेघना का जन्म हुआ। लेकिन एक साल भी नहीं बीता कि राखी और गुलजार के रिश्तों में खटास आ गई।
विज्ञापन

3 of 6
राखी-गुलजार - फोटो : social media
शादी के एक साल बाद राखी और गुलजार ने अलग होने का फैसला कर लिया। कहा तो ये भी जाता है गुलजार साहब इस बात के खिलाफ थे कि राखी फिल्मों में काम करें और उन्होंने शादी से पहले भी ऐसी शर्त रखी थी। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

4 of 6
राखी-गुलजार - फोटो : social media
गुलजार से अलग होने के बाद राखी ने बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी खेली। जिसमें उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। इनमें कभी-कभी, कसमे वादे, त्रिशूल, मुकद्दर का सिकंदर, दूसरा आदमी, जुर्माना, काला पत्थर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 6
राखी गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया
राखी और गुलजार के रिश्ते को ठीक तरह से समझना है तो इतना जान लीजिए कि शादी के 47 साल बाद भी दोनों ने तलाक नहीं लिया। यहां तक कि वो आज भी अपना रिश्ता उसी तरह से निभा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेघना गुलजार, राखी गुलजार - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
राखी और गुलजार की बेटी मेघना ने एक इंटरव्यू में कहा था, "अच्छा ही हुआ दोनों अलग हो गए क्योंकि मतभेद होने के बावजूद साथ रहने से अच्छा है सुकून के साथ अलग-अलग रहना। दोनों ने अपने एकाकीपन को काम से भर लिया है।"

यश चोपड़ा के जन्मदिन पर होगा हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा एलान, आदित्य चोपड़ा के एलान की ये है पूरी जानकारी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें