फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind VS Pak: टीम इंडिया की जीत पर झूमे आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे, काला चश्मा गाने पर किया धांसू डांस

Mon, 29 Aug 2022 10:46 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
एशिया कप 2022 का पहला मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों को करारी मात दी। भारत ने प्रतिद्वंदी टीम पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया, जिसके बाद भारत में जश्न का माहौल है। देर रात लोग अपने घरों के बाहर पटाखे जलाते दिखे। तो वहीं, बॉलीवुड के सितारे अपने-अपने अंदाज में टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए नजर आए। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे ने अलग अंदाज में टीम इंडिया की जीत को सेलिब्रेट किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अनन्या पांडे, आयुष्मान खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, दुबई में भारतीय क्रिकेट टीम की शानदार जीत के बाद अनन्या पांडे और आयुष्मान खुराना ने कटरीना कैफ और सिद्धार्थ मल्होत्रा के पॉपुलर गाने 'काला चश्मा' पर शानदार डांस किया। इस मौके का वीडियो अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इस वीडियो की शुरुआत में आयुष्मान खुराना बैटिंग करते नजर आते रहे हैं और जब वह छक्का मारने की कोशिश करते हैं तो आगे आकर मनजोत सिंह उनकी बॉल कैंच कर लेते हैं। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग 'काला चश्मा' गाने पर डांस करने लगते हैं। बता दें कि जिम्बाब्वे से सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने इसी गाने पर डांस किया था और शिखर धवन ने इस ट्रेंड की शुरुआत की थी।

 
विज्ञापन

3 of 4
अनन्या पांडे - फोटो : insta
इस वीडियो के कैप्शन में अनन्या पांडे ने लिखा, 'जीत गया इंडिया।' अनन्या और आयुष्मान के इस मजेदार वीडियो पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक कमेंट कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना के भाई अपारशक्ति खुराना ने कमेंट में लिखा, 'हाहाहाहा बेस्ट।' वहीं, एक फैन ने लिखा, 'वाओ।' इसके अलावा, कई सारे फैंस ने हार्ट और फायर का इमोजी शेयर किया है और कुछ फैंस ने कमेंट में 'शानदार' लिखा है।
विज्ञापन

4 of 4
आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे की हाल ही में फिल्म 'लाइगर' रिलीज हुई है। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म में उनके अपोजिट साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा नजर आए हैं। एक्ट्रेस के पास जोया अख्तर की फिल्म 'खो गए हम कहां' फिल्म भी है। वहीं, आयुष्मान खुराना फिल्म 'डॉक्टर जी' में नजर आएंगे। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो चुका है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें