फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukesh Chandrashekhar: ब्रांडेड कपड़े, आईफोन, आईपैड..जेल में ठाठ-बाट के साथ रहा था सुकेश, जैकलीन ने किया खुलासा

Mon, 29 Aug 2022 10:30 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
चारदीवारी के अंदर बंद होने के बाद भी ठाठ-बाट में रह रहा था सुकेश चंद्रशेखर...इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड जैकलीन फर्नांडीज ने किया है। अभिनेत्री ने बताया कि ठग सुकेश चंद्रशेखर को जेल में कोई कमी नहीं थी। उन्हें वहां भी पहनने के लिए ब्रांडेड कपड़े दिए जा रहे थे। इतना ही नहीं उन्हें 24X7 वीडियाे कॉल पर मौजूद रहने के लिए तमाम सुविधाएं भी दी जा रही थीं। 
विज्ञापन

2 of 4
जैकलीन और सुकेश - फोटो : social media
वैसा नहीं है जैसा ईडी कह रही है - जैकलीन
दिल्ली में PMLA अधिकारियों को दी गई याचिका में जैकलीन ने कहा, ईडी ने मुझपर आरोप लगाया है लेकिन मैंने कभी भी सुकेश का मनी लॉन्ड्रिंग में साथ नहीं दिया। शुरुआत में मुझे यह बताया गया था कि सुकेश एक बड़ा आदमी है। जैकलीन आगे कहती हैं, मैं और सुकेश अक्सर वीडियो कॉल पर बातें करते थे। इस दौरान वह हमेशा महंगे कपड़े पहने दिखते थे।
विज्ञापन

3 of 4
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
जेल के एक कोने से...
जैकलीन बताती हैं, इतना ही नहीं सुकेश हर रोज अगल-अलग कपड़ों में दिखता था। उसके सभी कपड़े काफी महंगे और ब्रांडेड होते थे। सुकेश अक्सर जेल के एक कोने पर खड़े होकर वीडियो कॉल करता था। लेकिन अक्सर सिग्नल की दिक्कत होती थी। जब मैं उससे पूछती तो वह कहता कि वह नोएडा स्थित अपनी एक फैक्ट्री में काम कर रहा है और वहां सिग्नल काफी खराब होता है। जैकलीन आगे कहती हैं, वह मुझसे सुबह-शाम बात करता था। यहां तक कि वह 24X7 वीडियो कॉल पर मौजूद रहता था। उसके पास हमेशा आईफोन और आईपॉड भी रहता था।
विज्ञापन

4 of 4
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है मामला?
गौरतलब है कि ठग सुकेश चंद्रशेखर पर 215 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं। इस मामले की जांच के दौरान अभिनेत्री  जैकलीन का नाम सामने आया। साथ ही यह भी खुलासा हुआ कि एक्ट्रेस ने सुकेश से कई सारे महंगे गिफ्ट लिए थे। इसके बाद एक्ट्रेस पर कार्रवाई करते हुए ईडी ने एक्ट्रेस की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी कुर्क कर लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें