शाहरुख खान जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म जब 'हैरी मेट सेजल' में अनुष्का शर्मा के साथ दिखाई देंगे। ये फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी। शाहरुख इस फिल्म का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने डायरेक्टर इम्तियाज अली के बारे में कुछ ऐसी बाते बताईं जो शायद ही कोई जानता होगा।
विज्ञापन
2 of 6
जब हैरी मेट सेजल
शाहरुख ने बताया कि इम्तियाज बहुत बड़े 'फूडी' हैं। जी हां, लगता है हमें उनके दुबले पतले होने पर नहीं जाना चाहिए क्योंकि किंग खान के अनुसार इम्तियाज को खाने का बहुत शौक है।
विज्ञापन
3 of 6
इम्तियाज, शाहरुख
शाहरुख खान ने इम्तियाज को स्वर्गीय यश चोपड़ा से भी कंपेयर कर डाला। जी नहीं काम के मामले में नहीं बल्कि खाने के मामले में।
4 of 6
जब हैरी मेट सेजल
'जब हैरी मेट सेजल' की शूटिंग के दौरान पैक अप होने के बाद इम्तियाज हमेशा शाहरुख को उन्हें कंपनी देने के लिए कहते थे। इम्तियाज हमेशा नए-नए रेस्टोरेंट्स को ढ़ूंढ़ कर रखते और शाम होते ही किंग खान को साथ चलने के लिए पूछते।
विज्ञापन
5 of 6
जब हैरी मेट सेजल
शाहरुख ने कहा "फिल्म की शूटिंग के बाद इम्तियाज किसी छोटे से रेस्टोरेंट में लेकर जाते थे और बोलते कि यही है सर। पता नहीं वो कैसे ऐसी जगह खोज लेते हैं लेकिन वहां का खाना बेहद अच्छा होता था। मैंने कभी ऐसा खाना नहीं खाया लेकिन इम्तियाज के लिए मैं खा लेता था।"
इम्तियाज अली के बारे में शाहरुख का मानना है कि उन्हें एक टूर गाइड होना चाहिए था। शाहरुख ने कहा "इम्तियाज लोगों को उनके नाम से जानते हैं। नाइट क्लब, पब या रेस्टोरेंट्स में वो सबको नाम लेकर बुलाते हैं। उन्हें खुद एक टूर गाइड होना चाहिए।