फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2023: दिवाली पर बेजुबानों का ख्याल रखने की वामिका गब्बी की अपील, याद दिलाई त्योहार की बड़ी जिम्मेदारी

Fri, 10 Nov 2023 08:48 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिवाली हम सभी के जीवन में खूब खुशियां लेकर आती है है। खूब जमकर आतिशबाजी भी होती है, लेकिन इन आतिशबाजियों से अगर किसी को ज्यादा परेशानी होती है तो वे हैं  बेजुबान जानवर। पटाखे किसी भी प्रकार के जानवर के लिए तनावपूर्ण हैं, चाहे वह हमारे पालतू जानवर हो, आवारा जानवर हो या जंगली जानवर हों। अभिनेत्री वामिका गब्बी ने दिवाली के अवसर पर होने वाली आतिशबाजी को लेकर कहा कि दिवाली का उत्सव मनाने के साथ -साथ बेजुबान जानवरों की सुरक्षा का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

2 of 5
वामिका गब्बी - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री वामिका गब्बी पशु प्रेमी हैं। वह दिवाली मनाने के प्रति अधिक जिम्मेदार और विचारशील दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए आगे आई है। वामिका गब्बी  का कहना है कि चार पैर वाले बेजुबान दोस्तों को हमारी जरूरत है। अभिनेत्री ने लोगो से आग्रह किया कि दिवाली के समय सावधानी से आतिशबाजी करे, जिससे जानवरों को कई तकलीफ ना होने पाए।
Javed Akhtar: भगवान राम और सीता को जावेद अख्तर ने बताया सांस्कृतिक विरासत, स्टेज से लगाए 'जय सिया राम' के नारे
विज्ञापन

3 of 5
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिवाली के समय आतिशबाजी से कई आवारा जानवरों को जलन, तनाव  जैसी संकटपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। कई बेजुबान जानवर आतिशबाजी के दौरान घायल भी हो जाते हैं। वामिका गब्बी ने ऐसे कई बेजुबान कुत्तों को गोद लिया है और उनकी देखभाल की है। वह  इन जानवरों के संघर्षों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। कुत्तों के प्रति उनकी वकालत उनके व्यक्तिगत क्षेत्र से परे तक फैली हुई है, वह जानवरों के खिलाफ क्रूरता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार अपने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक करती रहती हैं।
Leo: दलपति विजय की 'लियो' इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

4 of 5
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री  वामिका गब्बी कहती हैं, 'एक पशु प्रेमी के रूप में, मैं उन जानवरों के प्रति गहरी सहानुभूति महसूस करती हूं जो दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान परेशानी का अनुभव करते हैं। मुझे लगता है कि हमें भव्यता और उत्साह के साथ- साथ करुणा के साथ दिवाली का त्योहार मनाना चाहिए। और, हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे उत्सव से अनजाने में उन लोगों को नुकसान न पहुंचे जो बोल नहीं सकते हैं।'
Sharat Saxena: 'गुलाम' के लिए आमिर खान ने मेकर्स को सुझाया था शरत सक्सेना का नाम, अभिनेता ने किया खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जिस तरह से मनुष्य इन बेजुबान प्राणियों के प्रति अमानवीय हो गए हैं और अपने आनंद के लिए उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया है। वामिका गब्बी कहती हैं, 'मैंने हमेशा अपने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो को यह  एहसास दिलाती रहती हूं कि ऐसे समय में जश्न मनाना और सहानुभूति दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण है। शोर और प्रदूषण से होने वाले किसी भी संभावित नुकसान के प्रति सचेत रहने और उनके प्रभाव को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाने की अपील करती हूं।' 
Ranveer-Deepika: 'रामलीला' की शूटिंग के दौरान रणवीर को हो गया था दीपिका से प्यार, गुलशन देवैया ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें