Love Aaj Kal
- फोटो : Social Media
लव आजकल (2009)
जियो सिनेमा
इम्तियाज अली ने इस फिल्म में मोहब्बत के एक दूसरे प्रकार का परिचय दिया है। फिल्म के मुख्य कलाकार जय (सैफ अली खान) और मीरा (दीपिका पादुकोण) लंदन में रहते हैं, और एक दूसरे से प्यार करते हैं। इस फिल्म का प्यार थोड़ा नए जमाने का है, जिसमें लड़का और लड़की साथ में पार्टी करना चाहते हैं, वे दोनों एक दूसरे की हर जरूरत को पूरा करना चाहते हैं, घूमना फिरना चाहते हैं, साथ में दुनिया देखना चाहते हैं, हर वक्त हमबिस्तर होना चाहते हैं, लेकिन हमेशा के लिए इस बंधन में बंधे नहीं रहना चाहते। उनकी मोहब्बत उन्हें तब समझ आती है, जब वे दोनों एक दूसरे से अलग होते हैं, और किसी और के बनने के कगार पर आ जाते हैं। फिल्म की कहानी सुनने में साधारण लगती है, लेकिन इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में उतने ही जज्बात हैं, जितने किसी गंभीर जॉनर वाली फिल्म में होते हैं। इस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर मुफ्त में देख सकते हैं।