आईएमडीबी
- फोटो : सोशल मीडिया
आईएमडीबी का फुल फॉर्म इंटरनेट मूवी डेटाबेस होता है। यह एक इंटरनेट डाटा बेस से जहां रजिस्टर्ड यूजर रेटिंग और रिव्यू देते नजर आते हैं। यह एक ऑनलाइन डाटाबेस है, जो कलाकारों, फिल्मों, टीवी प्रोग्राम और वीडियो गेम्स के बारे में दर्शकों को विभिन्न जानकारी उपलब्ध कराता है। दुनिया का सबसे बड़ा डेटाबेस कहे जाने वाले आईएमडीबी के पास दुनियाभर की फिल्मों, टीवी प्रोग्राम, वेब सीरीज आदि की जानकारी होती है। इसके अलावा इसके आने वाली फिल्में और उनकी समीक्षा, बायोग्राफी जैसा डाटा भी उपलब्ध होता है।