फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलियाना ने बॉयफ्रेंड को बर्थडे पर खुश करने के लिए उठाया यह कदम, तस्वीर हुई वायरल

Thu, 19 Jul 2018 05:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ileana
इलियाना डिक्रूज और उनके वॉयफ्रेंड एंड्रयू नीबोन की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। यह दोनों अपने प्यार को सोशल मीडिया पर जमकर एक्सपोज करते हैं। ऐसा एक बार फिर हुआ है। इस बार एलिना ने एंड्रयू के जन्मदिन पर अपने प्यार का इजहार बड़े ही खास अंदाज में किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
इलियाना डिक्रूज और एंड्रयू
एंड्रयू के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए एलियाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी और बॉयफ्रेंड की तस्वीर पोस्ट की है और इस पर उन्होंने कैप्शन लिखा है,  ‘मेरे प्यार तुम्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं! वास्तव में मैं नहीं जानती कि जब से मैं तुम्हें जानती हूं तब से हर गुजरते साल के साथ तुम और ज्यादा आकर्षक कैसे होते जा रहे हो। मैं उम्मीद करती हूं कि तुम्हारे लिए आने वाला साल शानदार रहे। तुम हर खुशी डिजर्व करते हो, इससे भी ज्यादा और यदि मैं तुम्हारी इस खुशी में थोड़ी भी बढोतरी कर सकूं तो मैं खुद को खुशनसीब मानूंगी। आई लव यू..’

 
विज्ञापन

3 of 5
Ileana
इलियाना ने इस तस्वीर में रेड हॉल्टर नेक ड्रेस पहनी हुई है, वहीं एंड्रयू ने ब्लैक कलर का कोर्ट-पैंट पहना हुआ है। दोनों इस तस्वीर में बेहद रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। बता दें कि एंड्रयू पेशे से एक फोटोग्राफर हैं और यह अधिकतर एलियाना की ही फोटो खींचते रहते हैं।
 

 

4 of 5
ileana dcruz - फोटो : Ileana D'cruz/Instagram
एंड्रयू तो इलियाना के लिए अक्सर अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं लेकिन इस बार इलियाना भी पीछे नहीं रही और यह जाहिर कर दिया कि वह भी एंड्रयू को बहुत प्यार करती हैं। सच माने तो आज का दिन एंड्रयू के लिए वाकई बेहद स्पेशल हो गया होगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ileana d'cruz
गौरतलब है कि पिछले दिनों ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि इलियाना शादी से पहले ही एंड्रयू के बच्चे की मां बनने वाली हैं। हालांकि इस खबर को इलियाना ने अफवाह बताकर रफा-दफा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह इस वक्त अपने बॉयफ्रेंड के साथ सबसे बेहतरीन वक्त गुजार रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें