ileana d'cruz
- फोटो : amar ujala
सोशल मीडिया पर इलियाना काफी सक्रिय रहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस पर कहा था, 'सोशल मीडिया पर आप नए रिश्ते गढ़ सकते हैं। पहले हम अपने हर एक चाहने वाले से नहीं मिल पाते थे। सोशल मीडिया ने यह सहूलियत दी है। मैं अपने फैंस के साथ अपनी वह जिंदगी भी साझा करना चाहती हूं जहां मैं स्टार नहीं हूं। लोगों को भी यह समझ आना चाहिए कि हम लोग भी साधारण लोग हैं, हम जिस लुक में दिखते हैं उसमें आने के लिए हमें दो घंटे लगते हैं। मैं बहुत ही साधारण लड़की हूं और मैं चाहती हूं कि लोग मेरे इस रूप के बारे में भी जानें।'