फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ilaiyaraaja: 'ए जिंदगी गले लगा ले' से बॉलीवुड में छा गए थे इलैयाराजा, अब राजनीति में दिखाएंगे अपना जौहर

Wed, 06 Jul 2022 09:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर संगीतकार साउथ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। बॉलीवुड में भी इनकी एक खास पहचान है। उन्होंने अपने करियर में कई एवरग्रीन गाने दिए हैं, जिनको आज की पीढ़ी भी गुनगुनाती है। अपने लंबे करियर में उन्होंने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। हाल ही में खबर आई है कि संगीतकार इलैयाराजा राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनको बधाई दी है। तमिल सिनेमा के म्यूजिक डायरेक्टर ने बॉलीवुड में सदमा फिल्म के गाने 'ए जिंदगी गले लगा ले' से मशहूर हुए थे।
विज्ञापन

2 of 4
इलैयाराजा - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की फिल्म सदमा के गाने 'ए जिंदगी गले लगा ले' को आज तक कोई नहीं भूल पाया है। इस मशहूर गाने का म्यूजिक इलैयाराजा ने ही दिया था। इस गाने को कमल हासन और श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। गाने में दोनों की केमिस्ट्री जोरदार थी। इस गाने में जिस इमोशन को दिखाया गया था, उसने सभी के दिल को छू लिया था। 

विज्ञापन

3 of 4
नागार्जुन - फोटो : social media
इस गाने को मशहूर संगीतकार गुलजार ने लिखा था और इसे सुरेश वाडेकर ने गाया था। बता दें कि सदमा फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी। इसके अलावा नागार्जुन अक्किनेनी की हिंदी फिल्म शिवा का गाना बॉटनी छोड़ेंगे, साल 2000 में रिलीज हुई कमल हासन की मूवी हे राम का गाना जानेमन की ज्वाला भी बहुत मशहूर हुआ था। इस गाने को समीर ने लिखा था और लता मंगेशकर, हरिहरन ने गाया था।

विज्ञापन

4 of 4
चीनी कम - फोटो : चीनी कम
सिर्फ इतना ही नहीं इलैयाराजा ने  अमिताभ बच्चन की फिल्म चीनी कम में इलैयाराजा का म्यूजिक है। इस फिल्म में अमिताभ, तब्बू के साथ नजर आए थे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म पा के गाने का संगीत भी इलैयाराजा ने ही दिया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें