मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल 2023
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) के 14वें संस्करण के लिए नामांकन की घोषणा शुक्रवार को हुई। इन पुरस्कारों के बारे में दावा किया जात है कि ये भारत के बाहर होने वाला सबसे बड़ा भारतीय फिल्म महोत्सव है हालांकि इस समारोह के आयोजकों में से किसी ने अब तक कोशिश करने के बाद भी भारतीय मीडिया से समारोह के स्वरूप और इसके चयन की प्रक्रिया को लेकर बात नहीं की है। इस साल के समारोह की यूएसपी के रूप में जूरी में 82 साल के ऑस्कर विजेता ऑस्ट्रेलियाई फिल्म निर्देशक ब्रूस बेरेसफोर्ड को शामिल किया गया है। उनकी 1989 में रिलीज फिल्म ‘ड्राइविंग मिस डेजी’ ने बेस्ट पिक्चर समेत चार ऑस्कर पुरस्कार जीते थे।