विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तो उस दौरान इसकी कहानी को लेकर खूब विवाद हुआ था। कहा जा रहा था कि इस फिल्म में सिर्फ एक पक्ष दिखाया गया है। हालांकि इन सबके बावजूद इस फिल्म ने खूब कमाई की थी। अब एकबार फिर 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर विवाद गर्मा गया है। दरअसल इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड ने अपने एक बयान में विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को 'वल्गर' कहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। तो चलिए आपको बताते हैं कि जब ये फिल्म रिलीज हुई तो इसको लेकर कौन-कौन से देशों की क्या प्रतिक्रिया थी।