बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोस्ती पर बनी इस फिल्म को दर्शकों का भी बढ़िया रिस्पांस मिला है। वहीं, अभिनेता गोवा में आयोजित 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफआई) में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी पहली फिल्म 'सारंश' के एक सीन को रीक्रिएट किया। सीन के दौरान अभिनेता भावुक भी हो गए। इसकी झलक अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।