फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाल: अजय देवगन ना मिलते तो शाहरुख से शादी कर लेतीं काजोल? अभिनेत्री ने दिया था मजेदार जवाब

Sun, 20 Jun 2021 05:19 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
काजोल, अजय देवगन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मी पर्दे पर कितनी बार ऐसी जोड़िया बनी हैं जिन्हें देखकर दर्शकों को ऐसा लगा कि असल जिंदगी में भी उन्हें एक दूसरे का हो जाना चाहिए। इसमें दिलीप -मधुबाला, अमिताभ-रेखा, अनिल-माधुरी का नाम शामिल हैं। इन सितारों की जोड़ी पर्दे पर कुछ ऐसी चमकी थी कि इनकी फिल्में जबरदस्त हिट हुआ करती थीं। यहां तक कि असल जिंदगी में भी फैंस इन्हें एक होता देखना चाहते थे। इसमें एक जोड़ी ऐसी भी है जिसने सालों-साल दर्शकों के दिल पर राज किया और आज भी जब दोनों पर्दे पर साथ आते हैं तो दर्शकों के दिल में कुछ कुछ होने लगता है। ये जोड़ी है शाहरुख और काजोल की जो दर्शकों की हमेशा से पसंदीदा रही है।

तो क्या शाहरुख से शदी कर लेतीं काजोल?

शाहरुख और काजोल ने 'करण-अर्जुन', 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'दिलवाले' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की केमेस्ट्री फैंस को इतनी पसंद आती है कि फैंस उन्हें असल जिंदगी में भी साथ देखना चाहते थे। हालांकि शाहरुख ने शादी की है गौरी से और काजोल ने अजय देवगन को अपना पति चुना। वहीं एक फैन ने काजोल से एक बार सवाल कर दिया था कि अगर अजय उनके पति ना होते तो क्या वो शाहरुख से शादी कर लेतीं?
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई थी जिसमें एक फैन ने उनसे पूछा था कि क्या वो शाहरुख से शादी कर लेतीं? इसके जवाब में काजोल ने बेहद ही दिलचस्प जवाब दिया। काजोल ने कहा कि, 'क्या उस आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए? अब काजोल के इस जवाब में फैंस ने खूब प्रतिक्रिया दी थी। बता दें कि काजोल बहुत ही मजाकिया किस्म की हैं और अक्सर वो ऐसे सवालों का बहुत ही मजेदार जवाब देती हैं। कई मौकों पर उनसे शाहरुख को लेकर इसी तरह के सवाल किए गए जिसके जवाब में उन्होंने हमेशा कहा है कि शाहरुख उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं और वो हीं हैं जो उनके गाल खींच सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
काजोल, शाहरुख - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख और काजोल की जोड़ी हर फिल्म में पसंद की गई। वो कभी राहुल-अंजलि बनकर लोगों के दिलों में बस गए तो कभी राज और सिमरन के किरदार में उन्होंने लोगों को प्यार के मायने सिखा दिए। शाहरुख ने वैसे तो कई हीरोइनों के साथ जबरदस्त रोमांस किया है लेकिन काजोल संग उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा हिट रही।

4 of 5
अजय, काजोल - फोटो : Instagram
बता दें कि काजोल ने अजय देवगन से फरवरी 1999 मे शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं न्यासा और युग। जहां एक तरफ शाहरुख और काजोल की जोड़ी पर्दे पर पसंद की जाती है तो वहीं अजय और काजोल ने भी कई फिल्मों में साथ काम किया है। काजोल और अजय फिल्म 'यू मी और हम', 'राजू चाचा', 'तान्हाजी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल, अजय देवगन, शाहरुख खान - फोटो : Instagram: @iamsrk @itskajol
वहीं शाहरुख और गौरी ने भी लव मैरिज की है। शाहरुख मुस्लिम हैं और गौरी हिंदू, ऐसे में दोनों के लिए शादी करना आसान नहीं था, लेकिन शाहरुख ने हार नहीं मानी और गौरी के परिवार को मनाया। आज शाहरुख और गौरी तीन बच्चों के माता पिता बन चुके हैं। शाहरुख की लाडली सुहाना भी बहुत जल्द फिल्मों में आने वाली हैं वहीं काजोल की बेटी न्यासा किस क्षेत्र में नाम कमाना चाहती हैं ये अभी साफ नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें