इस फिल्म के निर्माता करण जौहर हैं। उन्हीं के बैनर तले इब्राहिम खान फिल्मों में अपना एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन कायोज ईरानी कर रहे हैं। यह उनकी भी पहली फिल्म है। कायोज मशहूर फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे हैं। हाल ही में बोमन ने भी अपने बेटे की फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने बेटे के लिए एक दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा था। Richa Chadha: बतौर प्रोड्यूसर शानदार फिल्में बनाने की तैयारी में ऋचा चड्ढा, बोलीं- लीक पर चलना नहीं पसंद