फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double XL: सोनाक्षी को मिली 10 दिन में वजन कम न करने पर छुट्टी की धमकी, हुमा ने सुनाया फिल्म रिव्यू का किस्सा

Thu, 13 Oct 2022 09:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
डबल एक्सएल ट्रेलर लॉन्ट इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अगले महीने की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ की लीड कलाकार हुमा कुरैशी अपनी इस फिल्म के लिए प्रचार के मैदान में बस किसी भी दिन उतरने ही वाली हैं। उससे पहले वह दिखीं यहां मुंबई में टी सीरीज के ऑफिस में अपनी एक और फिल्म ‘डबल एक्सएल’ के ट्रेलर लॉन्च पर। साथ में उनके सोनाक्षी सिन्हा और फिल्म की बाकी टीम भी मौजूद रही। लेकिन, लोगों की निगाहें हुमा और सोनाक्षी पर ही टिकी रहीं और दोनों ने समाज में मोटापे को लेकर बनी अजीब सी धारणा पर जमकर बात की।
Photos Of The Day: लहंगे में श्वेता का दिलकश अंदाज और लाल साड़ी में अप्सरा लगीं शिल्पा, पढ़ें सेलेब्रिटी अपडेट
विज्ञापन

2 of 5
डबल एक्सएल ट्रेलर लॉन्ट इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हुमा कुरैशी के करियर की जब दूसरी फिल्म 'लव शव ते चिकन खुराना' रिलीज हुई तो फिल्म में उनके काम की तारीफ तो  हुई। लेकिन उन्हें इस फिल्म की प्रतिक्रियाओं में एक बेढंगी प्रतिक्रिया भी मिली। हुमा बताती हैं, 'जब मेरी दूसरी फिल्म रिलीज हुई तो एक रिव्यू में मेरे काम की तारीफ की गई लेकिन साथ में ये भी लिखा गया कि हुमा कुरैशी को पांच किलो वजन कम करने की जरूरत है। इस रिव्यू को पढ़कर मेरा आत्मविश्वास टूट गया था।’
Ajay Devgn: भगवान का शुक्रिया करने के लिए बनी ‘थैंक गॉड वॉल’, अजय बोले, ‘विरोध से पहले फिल्म देख लेनी चाहिए’
विज्ञापन

3 of 5
डबल एक्सएल ट्रेलर लॉन्ट इवेंट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'डबल एक्सएल' का जिक्र चलने पर हुमा कहती हैं, 'लॉक डाउन के दौरान खूब खा पीकर मेरा वजन काफी  बढ़ गया था। यही हाल सोनाक्षी सिन्हा का भी था। लॉकडाउन में जिम बंद थे इसलिए हम वहां नहीं जा सकते थे। एक दिन मेरे घर पर सोनाक्षी सिन्हा, साकिब सलीम और मुदस्सर बैठे थे और हम अपने बढ़े वजन के बारे में चर्चा कर रहे थे। तभी मुदस्सर ने सलाह दी कि इसी विषय पर एक फिल्म बनाते हैं।'
Aye Zindagi Movie Review: इस सच्ची घटना के लिए ये डॉक्टर बना फिल्म निर्देशक, रुला देगी जिंदगी की भावुक कहानी

 

4 of 5
डबल एक्सएल - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अपनी नई फिल्म 'डबल एक्सएल' के ट्रेलर लांच पर सोनाक्षी सिन्हा ने बिना फिल्म या प्रोड्यूसर का नाम लिए बताया कि कैसे एक फिल्म में अभिनय के लिए उन्हें 10 दिन में वजन करने की सलाह दी गई थी। वह बताती हैं, ‘प्रोड्यूसर ने कहा कि अगर 10 दिन में वजन कम नहीं किया तो मेरी जगह दूसरी हीरोइन को ले लेंगे। 10 दिन में वजन किसी भी कीमत पर कम तो हो नहीं हो सकता था। खैर वह फिल्म करने के बाद अब मैं सोचती हूं कि मुझे वह फिल्म नहीं करनी चाहिए थी।'
Filmy Wrap: साजिद मामले में शर्लिन का सलमान पर निशाना और रकुल-जैकी की होगी शादी! पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डबल एक्सएल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'डबल एक्सएल' के बारे में हुमा कुरैशी कहती हैं, 'हर महिला इस फिल्म की कहानी से अपने आप को जोड़ सकेगी। हमारे लिए भी बढ़े वजन के साथ फिल्म करना किसी चुनौती से कम नहीं था। अगर, मैं और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में काम करने के लिए तैयार नहीं होते तो शायद ये फिल्म नहीं बन पाती।' फिल्म 'डबल एक्सएल'  अगले महीने के पहले शुक्रवार को रिलीज हो रही है और इसी के साथ कैटरीना कैफ की फिल्म 'फोन भूत' भी रिलीज होने जा रही है।
Anjali Arora: करवा चौथ पर अपने सजना के लिए तैयार होकर अंजलि और उर्फी ने लगाए जमकर ठुमके, साड़ी में बरपाया कहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें