फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हम आपके हैं कौन' के 25 साल बेमिसाल, जानें आज कहां और किस हाल में है पूरी स्टार कास्ट?

Sat, 18 May 2019 06:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Hum Aapke Hain Koun - फोटो : instagram
बॉलीवुड की 'मां' के तौर पर मशहूर होने वाली रीमा लागू ने आज ही के दिन यानी 18 मई को दुनिया को अलविदा कह दिया था। रीमा ने 'हम साथ साथ हैं', 'कुछ कुछ होता है', 'मैंने प्यार किया', 'कल हो ना हो', 'हम आपके हैं कौन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में यादगार भूमिका निभाई। अभिनेत्री ने बॉलीवुड में कई बड़े सितारों की माँ का किरदार निभाया है। रीमा की पुण्यतिथि पर आइए आज बात करते हैं सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के बारे में। 5 अगस्त 1994 को रिलीज हुई इस फिल्म में रीमा माधुरी और रेणुका शहाणे की मां के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में रेणुका शहाणे, मोहनीश बहल, अनुपम खेर, आलोक नाथ जैसे कई दिग्गज कलाकार थे, लेकिन आज ये सारे कलाकार कहां हैं और क्या कर रहे हैं, जानते हैं आप? आइए जानते हैं कि इस फिल्म की स्टार कास्ट इतने सालों बाद कहां है और सभी कैसे दिखते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
madhuri dixit
माधुरी दीक्षित
'हम आपके हैं कौन' में माधुरी दीक्षित ने निशा नाम की लड़की का किरदार निभाया था जिससे बाद में प्रेम यानि सलमान खान को प्यार हो जाता है। इस फिल्म में माधुरी को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद कई और फिल्मों में माधुरी ने काम किया और स्टारडम की नई ऊंचाईयां छुईं और आज वो अपनी एक डांस अकेडमी चला रही हैं। माधुरी ने एक बार फिर फिल्मों में वापसी कर ली है। हाल ही में वह कलंक में नजर आई थीं।
विज्ञापन

3 of 8
salman khan
सलमान खान
सूरज बड़जात्या के प्रेम यानि सलमान खान तो आज बड़े स्टार हैं। उनका स्टारडम आज इस लेवल पर पहुंच चुका है कि नाम से ही फिल्में चल जाती हैं। सलमान इन दिनों अपनी फिल्म भारत को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

4 of 8
Renuka Shahane
रेणुका शहाणे
फिल्म में सलमान की भाभी पूजा का रोल निभाने वाली रेणुका शहाणे इस फिल्म के जरिए सभी के दिलों में बस गईं थीं। इस फिल्म में जब उनकी मौत दिखाई गई तो उनके फैंस भी भावुक हो गए थे और आज रेणुका शहाणे अपनी शादीशुदा जिंदगी और घर-परिवार में बिजी हैं। उन्होंने एक्टर आशुतोष राणा से शादी की। वैसे बीच-बीच में वो कुछ-एक फिल्में करती रही हैं। रेणुका सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और अपने बेबाक बयानों की वजह से जानी जाती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
Mohnish Bahl
मोहनीश बहल
'हम आपके हैं कौन' में सलमान के बड़े भाई का रोल निभाया था एक्टर मोहनीश बहल ने। इस फिल्म में उनके किरदार को काफी सराहा गया लेकिन उनका फिल्मी करियर कुछ ज्यादा अच्छा नहीं रहा। हालांकि उन्होंने बाद में टीवी पर भी काम किया, लेकिन आज भी उनकी जद्दोजहद जारी है। उनकी बेटी प्रनूतन ने हाल ही में सलमान खान की फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
विज्ञापन

6 of 8
लक्ष्मीकांत बेर्डे
लक्ष्मीकांत बेर्डे
लक्ष्मीकांत बेर्डे ने इस फिल्म में प्रेम यानि सलमान के परिवार के एक वफादार नौकर और दोस्त का रोल किया था। इस किरदार ने लक्ष्मीकांत को जबरदस्त सफलता दिलाई। बाद में उन्होंने मराठी सिनेमा में भी खूब नाम कमाया। उन्हें वहां का कॉमेडी किंग ही कहा जाने लगा था, लेकिन अफसोस कि लक्ष्मीकांत की 2004 में किडनी की बीमारी के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन

7 of 8
anupam kher
अनुपम खेर
आज भी अनुपम खेर फिल्मों में सक्रिय हैं। उनके पास अभी भी कई फिल्मों के ऑफर हैं। उनका ओहदा और भी ऊंचा हो गया है। अनुपम खेर इन दिनों भाजपा का प्रचार करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
alok nath
आलोक नाथ
राजश्री प्रोडक्शंस की हर फिल्म में नजर आने वाले बाबूजी यानि आलोक नाथ को भला हम कैसे भूल सकते हैं। इस फिल्म में भी उन्होंने सलमान यानि प्रेम और मोहनीश बहल के पिता का किरदार निभाया और खूब पॉपुलर हुए। इसके बाद उन्होंने कुछ टीवी शोज में भी काम किया। आलोक नाथ अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' में नजर आ रहे हैं। आलोक नाथ पर विंता नंदा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें