बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है कि स्टार्स बनने के बाद अभिनेता और अभिनेत्रियां कई फिल्मों को ठुकरा देते हैं। उन्हें लगता है कि ये फिल्में उनके अनुसार नहीं हैं जिसके चलते वो इन फिल्मों के लिए मना कर देते हैं और ये फिल्म जाती है किसी और एक्टर की झोली में। गलती से वो फिल्म बड़ी हिट साबित हो जाती है। तब इन सितारों के मन में आता ही होगा कि क्यों हमने इस फिल्म के लिए मना किया था। ऐसा ही हुआ था फिल्म 'बाहुबली' के साथ। राजामौली ने 'बाहुबली' बॉलीवुड के अभिनेता अभिनेत्रियों के साथ बनाने का मन बनाया था। लेकिन अलग-अलग कारणों के चलते इन सभी ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। जिसके बाद राजामौली ने भी अपना रुख साउथ इंडियन सिनेमा की तरफ कर दिया। तो आज आपको बताते हैं कि किस-किस सितारे ने इस मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए इनकार किया था।