फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभास की जगह ऋतिक और तमन्ना की जगह होतीं सोनम कपूर, बॉलीवुड के इन सितारों ने ठुकराई थी राजामौली की 'बाहुबली'

Tue, 28 Apr 2020 06:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बाहुबली - फोटो : Social Media
बॉलीवुड में कई बार ऐसा होता है कि स्टार्स बनने के बाद अभिनेता और अभिनेत्रियां कई फिल्मों को ठुकरा देते हैं। उन्हें लगता है कि ये फिल्में उनके अनुसार नहीं हैं जिसके चलते वो इन फिल्मों के लिए मना कर देते हैं और ये फिल्म जाती है किसी और एक्टर की झोली में। गलती से वो फिल्म बड़ी हिट साबित हो जाती है। तब इन सितारों के मन में आता ही होगा कि क्यों हमने इस फिल्म के लिए मना किया था। ऐसा ही हुआ था फिल्म 'बाहुबली' के साथ। राजामौली ने 'बाहुबली' बॉलीवुड के अभिनेता अभिनेत्रियों के साथ बनाने का मन बनाया था। लेकिन अलग-अलग कारणों के चलते इन सभी ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। जिसके बाद राजामौली ने भी अपना रुख साउथ इंडियन सिनेमा की तरफ कर दिया। तो आज आपको बताते हैं कि किस-किस सितारे ने इस मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए इनकार किया था।
विज्ञापन

2 of 6
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
किरदार- बाहुबली
निभाया- प्रभास
ठुकराया- ऋतिक रोशन

मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के मुख्य किरदार के लिए सबसे पहले अभिनेता ऋतिक रोशन से संपर्क किया गया था। लेकिन ऋतिक ने निजी कारणों के चलते इस फिल्म के लिए इनकार कर दिया। खबरों की मानें तो ऋतिक उस समय 'जोधा अकबर' की शूटिंग में व्यस्त थे। जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म को ना कह दिया और ये फिल्म गिरी प्रभास की झोली में।
विज्ञापन

3 of 6
sonam kapoor - फोटो : instagram
किरदार- अवंतिका
निभाया- तमन्ना भाटिया
ठुकराया- सोनम कपूर

ऋतिक की तरह ही ये फिल्म सोनम कपूर को भी ऑफर हुई थी। लेकिन सोनम ने भी अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारते हुए इस फिल्म को ठुकरा दिया। सोनम को फिल्म में अवंतिका का किरदार ऑफर किया गया था। जिसे बाद में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने निभाया था। हालांकि सोनम ने इस किरदार को क्यों ठुकराया इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई।

4 of 6
John Abraham - फोटो : Instagram
किरदार- भल्लालदेव
निभाया- राणा दुग्गुबती
ठुकराया- जॉन अब्राहम

बाहुबली फिल्म में भल्लालदेव का निगेटिव किरदार साउथ इंडियन फिल्मों के अभिनेता राणा दुग्गुबती ने निभाया था। लेकिन राणा से पहले ये रोल अभिनेता जॉन अब्राहम को ऑफर हुआ था। लेकिन सोनम और ऋतिक की ही तरह जॉन ने भी इसके लिए साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
श्रीदेवी
किरदार- शिवगामी देवी
निभाया- रमैया
ठुकराया- श्रीदेवी

इसी तरह बाहुबली के लिए दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी से भी संपर्क किया गया था। श्रीदेवी को राजामौली ने शिवगामी देवी के किरदार के लिए चुना था। ये किरदार बाद में अभिनेत्री रमैया ने किया था। राजामौली पहले इस फिल्म को बॉलीवुड में बनाना चाहते थे लेकिन एक के बाद बॉलीवुड स्टार्स के इनकार के बाद राजामौली अपना फैसला बदल दिया और फिल्म को साउथ इंडियन सिनेमा में उसके ही अभिनेताओं के साथ बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहनलाल
किरदार- कटप्पा
निभाया- सत्यराज
ठुकराया- मोहनलाल

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ इंडियन स्टार्स ने भी इस फिल्म को ठुकराया है। साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल को इस फिल्म में कटप्पा की भूमिका के लिए चुना गया था। लेकिन उन्होंने इसके लिए मना कर दिया। मोहनलाल इस किरदार से खुश नहीं थे। जिसके बाद इस किरदार को सत्यराज ने निभाया और ये सबका पसंदीदा और सबसे चर्चित किरदार बन गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें