फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना से कटरीना तक, ऋतिक रोशन के इन 4 एक्ट्रेस संग रहे अफेयर्स, कंगना तो पहुंची कोर्ट

Thu, 10 Jan 2019 07:49 AM IST
kapil kumar एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अपनी पर्सनालिटी, अपने बेमिसाल डांस और अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके डांस ने जहां लोगों को अपना दीवाना बनया है। वहीं बॉलीवुड फिल्मों में सुपर हीरों के रोल में भी ऋतिक रोशन को लोगों ने बेहद पसंद किया है। ऋतिक ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की थी। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाल किया। इस फिल्म से वह रातों रात स्टार बन गए थे। फिल्म में डबल रोल के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला। जिसके बाद ऋतिक नें कई सुपहहिट फिल्में की,जहां ऋतिक को फिल्मों में शोहरत मिली, वहीं वह अपने अफेयर्स को लेकर भी सुर्खिया बटोरते रहे।
विज्ञापन

2 of 5
hrithik roshan
साल 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' के दौरान रितिक रोशन और करीना कपूर की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। उस दौर में दोनों के अफेयर मे खूब चर्चे थे। बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के डायरेक्टर की पहली पसंद करीना कपूर थीं, लेकिन बाद में फिल्म के लिए अमीषा पटेल को साइन किया गया। इतना ही नहीं उन दिनों चर्चा यह भी थी कि ऋतिक एक ही समय पर अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान और करीना दोनों को डेट कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan
ऋतिक रोशन का नाम समय समय पर बॉलीवुड की कई अदाकाराओं के साथ जुड़ा। साल 2010 के दौरान रिलीज हुई फिल्म काइट्स के सेट पर ऋतिक और फिल्म की एक्ट्रेस बारबरा मोरी एक दूसरे के करीब आने लगे थे, जिसके बाद दोनों की नजदीकियां चर्चा का विषय बनने लगी थी। कहा यह भी जाता है कि बारबरा की वजह से ऋतिक की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई थी। a

4 of 5
ऋतिक रोशन और कंगना
कंगना और ऋतिक के रिश्ते के बारे में लोग सबसे ज्यादा बात करते नजर आए ।दोनों के रिश्ते और रिश्ता टूटने के बाद की कड़वाहट मीडिया हेडलाइंस में सबसे ज्यादा बनी रही। फिल्म कृष 3 से दोनों की नजदीकियां बढ़ी। और यह सीक्रेट अफेयर महज कुछ समय तक ही चल पाया। रिश्ता टूटने के बाद कंगना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक को silly ex कहा , जिसके बाद मामले ने और ज्यादा तूल पकड़ा। कंगना के इस कमेंट के बाद दोनों के बीच लीगल वॉर शुरू हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hrithik Roshan
इतना ही नहीं ऋतिक का नाम कटरीना के साथ भी जुड़ा। फिल्म बैंग बैंग की शूटिंग के दौरान दोनों में गहरी दोस्ती देखी गई। दोनों के प्यार के चर्चे होने लगे, लेकिन दोनों ने एक दूसके के गहरे साथ को साथ दोस्ती का नाम देकर चर्चाओं को दबा दिया। यह भी कहा जाता कि सुजैन से तलाक के बाद दोनों छिपते-छिपाते एक साथ टाइम स्पेंड करते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें