फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter: दिल्ली में IFS अधिकारियों के लिए रखी गई फाइटर की खास स्क्रीनिंग, राजधानी के लिए रवाना हुए ऋतिक-दीपिका

Wed, 24 Jan 2024 03:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा अनिल कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं। दिल्ली में इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर्स के लिए रखी गई विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने के लिए दीपिका और ऋतिक रोशन भी निकल चुके हैं।
विज्ञापन
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' रिलीज को तैयार है। कल 25 जनवरी को फिल्म सिनेमाघरों में लग जाएगी। इससे पहले फिल्म की टीम दिल्ली में भारतीय वायु सेना अधिकारियों के लिए विशेष स्क्रीनिंग रख रही है। इसके लिए फिल्म की स्टारकास्ट भी दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर के साथ ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी स्क्रीनिंग में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

दीपिका-ऋतिक, अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
ऑल ब्लैक लुक में दिखे ऋतिक-दीपिका
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन लीड रोल में नजर आएंगे। उनके अलावा अनिल कपूर भी फिल्म का हिस्सा हैं। दिल्ली में इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर्स के लिए रखी गई विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने के लिए दीपिका और ऋतिक रोशन भी निकल चुके हैं। उनके अलावा अनिल कपूर और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी राष्ट्रीय राजधानी आ रहे हैं।
The Battle Of Ayodhya: राम मंदिर निर्माण के संघर्ष का सच दिखाती है 'द बैटल ऑफ अयोध्या', जानें कहां देखें?

दीपिका-ऋतिक - फोटो : सोशल मीडिया
पोज देते आए नजर
दीपिका और ऋतिक रोशन ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। ऋतिक ब्लैक जींस और टीशर्ट पहने दिखे तो वहीं, दीपिका पादुकोण ब्लैक कलर के सूट में नजर आईं। दोनों सितारों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इनके अलावा अनिल कपूर भी ब्लैक कलर के आउटफिट में शानदार अंदाज में नजर आए। तीनों सितारे प्रमोशन और स्क्रीनिंग में हिस्सा लेने के सिलसिले में आ रहे हैं।
Shruti Haasan: बाफ्टा विजेता फिलिप की 'चेन्नई स्टोरी' में काम करेंगी श्रुति, जासूस के किरदार में आएंगी नजर
विज्ञापन

सिद्धार्थ आनंद - फोटो : social media
सिद्धार्थ आनंद ने खारिज कीं अफवाहें
फिल्म 'फाइटर' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर दीपिका हिस्सा नहीं ले पाई थीं। इसके अलावा अन्य इवेंट में भी वे नजर नहीं आ रही थीं, जिसके बाद तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगी। इन अफवाहों पर खुद सिद्धार्थ आनंद ने चुप्पी तोड़ी और बताया कि दीपिका जल्द ही नजर आएंगी। फिलहाल उन्हें दूर रखना, प्रमोशनल रणनीति का हिस्सा है।
Nora Fatehi: अब कन्नड़ इंडस्ट्री में अभिनय का दम दिखाएंगी नोरा फतेही, इन दो फिल्मों में आएंगी नजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें