फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक है ऋतिक के 'सत्ता पे सत्ता' छोड़ने की खबर, अब भी जारी है 'सुपर 30' की कामयाबी का जश्न

Fri, 15 Nov 2019 11:04 PM IST
anand anand मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Hrithik Roshan, Anand Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म वॉर की कामयाबी का जश्न मना रहे ऋतिक रोशन ने अबी तक अपनी अगली फिल्म के लिए किसी भी निर्देशक को न ना की है और ना ही हां की है। वह किन निर्देशकों की लाई पटकथाएं पढ़ रहे हैं, यह भी वह बताना नहीं चाहते। वह इन दिनों अपने बच्चों के साथ वक्त बिता रहे हैं। सुपर 30 की सफलता का धन्यवाद देने के लिए उन्होंने सुपर 30 कोचिंग के संचालक आनंद कुमार को मुंबई बुलाकर उनके साथ रात्रि भोजन भी किया।
विज्ञापन

2 of 4
Hrithik Roshan, Anand Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
ऋतिक कहते हैं, "सुपर 30 का जश्न लंबे वक्त से अधूरा था क्योंकि मैं वॉर की तैयारियों में और आनंद अपनी कक्षाओं में व्यस्त थे। हम कभी भी सुपर 30 की सफलता का जश्न मना ही नहीं पाए और इसलिए जब हम दोनों को समय मिला, तो हमने जश्न मनाने का फैसला किया।” 
विज्ञापन

3 of 4
Super 30 - फोटो : Social Media
वहीं आनंद कुमार कहते हैं, “ इस कहानी को जनता तक पहुंचाने के लिए मैं ऋतिक रोशन और सुपर 30 की पूरी टीम का बहुत आभारी हूँ। वह एक अभिनेता के साथ-साथ एक व्यक्ति के रूप में भी अद्भुत है और मैं इस भूमिका में किसी ओर को नहीं देख सकता था। उसके बाद  उन्हें वॉर में देखकर मैं मंत्रमुग्ध हो गया, जिस तरह से उन्होंने भूमिकाओं के लिए खुद को बदला है, वह बेहद चौंका देने वाला है।"
विज्ञापन

4 of 4
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
सुपर 30 और वॉर के साथ लगातार दो सफ़ल फिल्में दे चुके ऋतिक रोशन के लिए साल 2019 गेमचेंजर रहा है। उनकी अगली फिल्म को लेकर इन दिनों तरह तरह की खबरें बन रही हैं। ऐसी ही एक खबर ऋतिक के फिल्म सत्ते पे सत्ता के रीमेक को छोड़ने की भी है। इस बारे में ऋतिक रोशन के आधिकारिक प्रवक्ता का कहना है कि कोई फिल्म तभी छोड़ी जा सकती है, जब वह साइन की गई हो। ऋतिक रोशन ने भी अमर उजाला से बातचीत में फिल्म वॉर के बाद कोई नई फिल्म साइन करने से इंकार ही किया।

पढ़ें: जानें क्यों ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आई मर्दानी 2, लोकसभा स्पीकर तक पहुंची बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें