padmini kolhapure
- फोटो : file photo
पद्मिनी कोल्हापुरी
80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी (Padmini Kolhapure) की खूबसूरती का उस दौर में हर कोई दीवाना था। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते हैं कि एक्टिंग के अलावा पद्मिनी एक अच्छी गायिका भी हैं। बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस पद्मिनी ने यादों की बारात, किताब और दुश्मन दोस्त फिल्म में कोरस सिंगर के तौर पर गाना गाया था। इसके बाद पद्मिनी ने अपनी फिल्मों में गाना शुरू किया जिसमें 'विधाता', 'सात सहेलियां', 'हम इंतजार करेगा' और 'सड़क छाप' फिल्में शामिल है। 'प्रेम रोग' फिल्म से पद्मिनी का नाम बॉलीवुड की हिट हीरोइनों की लिस्ट में शामिल हो गया था। इसके बाद नया कदम, आज का दौर, ऐसा प्यार कहां जैसी कई फिल्में आईं। एक वक्त बाद पद्ममिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली,लेकिन वह जल्द अर्जुन कपूर और संजय दत्त की फिल्म पानीपत से फिल्मों में फिर से वापसी करने वाली हैं।