ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान तलाक लेने के बाद भी अक्सर एकसाथ दिखाई देते हैं। हाल ही में दोनों अपने बेटों के साथ गोवा से छुट्टियां मनाकर लौटे। अब एकबार फिर दोनों एकसाथ नजर आए और वो थी सुजैन की बर्थडे पार्टी। जी हां 26 अक्टूबर को सुजैन खान का बर्थडे होता है।
विज्ञापन
2 of 7
इस साल सुजैन अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर सुजैन अपने भाई और एक्टर जायेद खान के साथ पार्टी में पहुंची। सुजैन ने अपने भाई का हाथ थामे पार्टी में एंट्री की।
विज्ञापन
3 of 7
ऋतिक रोशन सुजैन के जन्मदिन के मौके को और भी खास बनाने के लिए पहले से ही पार्टी में मौजूद थे। आपको बता दें कि शादी से अलग होने के बाद भी ये जोड़ी कई मौकों पर एक दूसरे के साथ नजर आते हैं और एक दूसरे को सपोर्ट भी करते हैं।
4 of 7
ऋतिक के खास करीबी मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी सुजैन खान के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 7
इसके अलावा अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपने पति गोल्डी बहल के साथ और कुणाल कपूर अपनी पत्नी नैना बच्चन के साथ बर्थडे पार्टी में नजर आए।
विज्ञापन
6 of 7
ट्विंकल खन्ना और ऋतिक रोशन एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं। इसी के चलते ट्विंकल भी इस पार्टी में पहुंची थीं।