फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतिक रोशन के बेटे रेहान के 15वें जन्मदिन की तस्वीरें, सुजैन खान सहित जुटे परिवार के अन्य सदस्य

Sun, 28 Mar 2021 02:05 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन के बेटे का जन्मदिन - फोटो : instagram/suzkr
ऋतिक रोशन और सुजैन खान का भले ही तलाक हो गया हो लेकिन हर खास मौके पर दोनों एक साथ जुटते हैं। ऋतिक-सुजैन का बेटा रेहान 15 साल का हो गया है। बेटे के जन्मदिन पर परिवार के सदस्यों ने एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया। 
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन के बेटे का जन्मदिन - फोटो : instagram/suzkr
सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पर बेटे के जन्मदिन सेलिब्रेशन का एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा कि ‘मेरी जिंदगी का प्यार, तेज उजाले की किरणें, तुम मेरे सबकुछ हो। मेरी सबसे प्यारी मुस्कुराहट तुम्हारी वजह से है।'
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन के बेटे का जन्मदिन - फोटो : instagram/suzkr
सुजैन ने तस्वीरों का जो मोंटाज साझा किया है उसमें ऋतिक रोशन, उनके माता पिता राकेश रोशन और पिंकी रोशन, सुजैन के भाई जायद खान सहित अन्य लोग हैं। परिवार की करीबी दोस्त सोनाली बेंद्रे और गायत्री जोशी भी पार्टी का हिस्सा बनीं।
 

4 of 5
सुजैन खान - फोटो : instagram/suzkr
बता दें कि सुजैन खान और ऋतिक रोशन ने साल 2000 में शादी की थी लेकिन रिश्ते ठीक नहीं होने के कारण उन्होंने साल 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। हालांकि दोनों अभी भी अच्छे दोस्त हैं। सुजैन अक्सर ऋतिक के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं और दोनों मिलकर बच्चों का ख्याल रखते हैं। लॉकडाउन के दौरान सुजैन ऋतिक के घर पर लंबे समय तक थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्सलान गोनी, सुजैन खान - फोटो : instagram/arslangoni
कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि सुजैन खान बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। एक वेबसाइट के मुताबिक सुजैन और अर्सलान काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं। एक सूत्र ने बताया था कि पिछले छह महीने से भी ज्यादा समय से सुजैन और अर्सलान एक दूसरे को जानते हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

‘मोलक्की’ के मुख्य कलाकारों अमर उपाध्याय और प्रियल महाजन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, शूटिंग प्रभावित
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें