फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब नशे में धुत संजय दत्त को कमरे में आता देख श्रीदेवी ने बंद कर लिया था दरवाजा, पढ़िए ये दिलचस्प किस्सा

Sun, 28 Mar 2021 01:48 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी, संजय दत्त - फोटो : Instagram
श्रीदेवी बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। दर्शकों को सिर्फ उनकी खूबसूरती और दमदार अभिनय ही नहीं बल्कि उनका डांस और मदहोश कर देने वाली अदाएं भी बहुत पसंद थीं। उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों के साथ काम किया था। अनिल कपूर, अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, संजय दत्त जैसे बड़े सितारे श्रीदेवी के को-स्टार तो रहे ही साथ ही उनकी खूबसूरती के भी दीवाने थे। संजय दत्त भी श्रीदेवी के बहुत बड़े फैन थे। उन्होंने साथ में काम भी किया था। हालांकि एक बार ऐसी घटना भी हुई थी जब श्रीदेवी संजय दत्त से हमेशा के लिए नाराज हो गईं थीं और उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
संजय दत्त और श्रीदेवी
ये घटना उस वक्त की है जब श्रीदेवी 1983 में फिल्म 'हिम्मतवाला' के लिए शूट कर रही थीं। उन दिनो संजय दत्त शराब और ड्रग्स के नशे में चूर थे। इंडस्ट्री में हर कोई ये बात जानता था कि संजय दत्त को ड्रग्स की आदत लग चुकी है। संजय श्रीदेवी के बड़े फैन थे और इसलिए उनसे मिलने वो नशे की हालत में ही सेट पर पहुंच गए थे। जब वो सेट पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि श्रीदेवी अपने मेकअप रूम में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
संजय दत्त और श्रीदेवी
बताया जाता है कि संजय दत्त जब मेकअप रूम की ओर बढ़े तो श्रीदेवी ने उन्हें आते हुए देख लिया। संजय दत्त को नशे की हालत में देख श्रीदेवी घबरा गईं और उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। संजय दत्त ने बताया था कि जब वो दरवाजे पर गए तो उसके बाद उन्हें याद नहीं कि क्या हुआ था। हालांकि इस हरकत के बाद से श्रीदेवी संजय दत्त की शराब की आदत से बहुत चिढ़ गईं थी और उन्होंने फैसला किया था कि वो कभी संजय दत्त के साथ काम नहीं करेंगी।

4 of 5
संजय दत्त श्रीदेवी
हालांकि कुछ समय बाद जब श्रीदेवी का करियर कुछ ठीक नहीं चल रहा था तो उन्हें अपने इस फैसले को बदलना पड़ा। महेश भट्ट ने संजय दत्त के साथ उन्हें फिल्म 'गुमराह' में काम करने का ऑफर दिया तो श्रीदेवी मना नहीं कर सकीं। संजय दत्त और श्रीदेवी ने साथ में काम जरूर किया, लेकिन सेट पर दोनों की बात चीत नहीं होती थी। इस फिल्म के बाद दोनों फिर कभी साथ नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रीदेवी - फोटो : फिल्म चांदनी
श्रीदेवी ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया जिसमें 'चांदनी', 'खुदा गवाह', 'निगाहें, नगीना', 'इंग्लिश-विंग्लिश' शामिल है। उनकी जोड़ी अनिल कपूर के साथ खूब जमती थी तो असल जिंदगी में उनके देवर थे। 24 फरवरी 2018 को अचानक से ये खबर सामने आई थी कि दुबई के एक होटल में बाथटब में गिरने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। उनके निधन ने फैंस को गहरा सदमा दे दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें