वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वाणी कहती हैं, ‘‘एक महिला होने के नाते मैं ऐसी फिल्में करना पसंद करूंगी, जो महिलाओं, उनके जीवन और उनके फैसलों का सम्मान करती हों। मेरी खुशकिस्मती है कि इतने छोटे से करियर में मुझे ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘बेफिक्रे’ और ‘वॉर’ जैसी फिल्में करने को मिलीं। इन फिल्मों में महिलाओं के कुछ बेहतरीन पक्ष दिखाए गए। इनमें बताया गया कि महिलाएं किस प्रकार स्वतंत्र भावनाओं वाली, महत्वाकांक्षी, दृढ़ और मजबूत होती हैं।”