समय पूरी तरह से बदल चुका है और समय के साथ फिल्म जगत ने भी खुद को पूरी तरह से बदल लिया है। सिनेमा से प्यार करने वाले लोग फिल्म जगत से जुड़ी हर छोटी बड़ी हलचल के बारे में जानना चाहते हैं। ऑडिशन से लेकर फिल्मों में काम मिलने तक चीजें कैसे आगे बढ़ती थीं इस बात को जानने के लिए प्रशंसक हमेशा उत्सुक रहते हैं। आज हम अपने इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि 1951 के दौर में अभिनेत्रियों के लिए फिल्मों में अपनी जगह बनाना कितना मुश्किल था और उन्हें किस तरह के ऑडिशन से गुजरना पड़ता था।
60 के दशक में निर्देशक लेते थे ऑडिशन
आज के दौर में जहां ऑडिशन लेने के लिए एक कास्टिंग टीम होती है और कई-कई राउंड ऑडिशन होते हैं तो वहीं 1951 के दौर में निर्देशक खुद ही अभिनेत्री का ऑडिशन लेते थे। 1951 के ऑडिशन की ये तस्वीरें जेम्स बुर्के ने क्लिक की थी, जो कि एक जानी-मानी मैगजीन में पब्लिश हुई थी। इन तस्वीरों में फिल्म जगत के जाने-माने निर्देशक अब्दुल राशिद करदार लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट ले रहे हैं।