फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Cruise: सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बने टॉम क्रूज, अक्षय कुमार से आठ गुना ज्यादा फीस लेते हैं एक्टर

Thu, 21 Jul 2022 01:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार और टॉम क्रूज - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड फिल्म 'टॉप गन: मेवरिक' वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने न केवल 'ट्रांसफॉर्मर्स एज ऑफ एक्सटिंक्शन (1.1 बिलियन)' का रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि 'आयरन मैन 3 (1.21 बिलियन डॉलर)', 'द फेट ऑफ द फ्यूरियस (1.23 बिलियन डॉलर)', 'इनक्रेडिबल्स 2 (1.24 बिलियन डॉलर)' को भी पीछे छोड़ दिया है। टॉम क्रूज की फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1.5 बिलियन डॉलर का कारोबार कर लिया है। बता दें कि फिल्म की सफलता के बाद टॉप क्रूज सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेता बन गए हैं। अभिनेता ने अपनी फिल्म टॉप गन: मेवरिक के जरिए तकरीबन 800 करोड़ रुपये (0.1 बिलियन डॉलर) की कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 4
टॉप गन मेवरिक - फोटो : social media
सरल भाषा में कहा जाए तो टॉम क्रूज ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, जिनकी मौजूदा फीस तकरीबन 100 करोड़ रुपये है, उससे आठ गुना ज्यादा कमाए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो टॉम क्रूज के बाद सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं की सूची में दूसरा नाम विल स्मिथ का है। अभिनेता ने अपनी आने वाली फिल्म एमांसिपेशन के लिए 279.88 करोड़ रुपये (0.035 बिलियन डॉलर) चार्ज किए हैं। बता दें कि विल स्मिथ हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने ऑस्कर होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा था।
विज्ञापन

3 of 4
लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : सोशल मीडिया
सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेताओं की लिस्ट में तीसरा नाम लियोनार्डो डिकैप्रियो का है। बता दें कि अभिनेता ने मार्टिन स्कॉर्सेज़ की आगामी फिल्म 'किलर ऑफ द फ्लावर मून' के लिए 239.83 करोड़ रुपये (0.030 बिलियन डॉलर) लिए हैं। ब्रैड पिट, जिन्होंने अनटाइटल्ड 'फॉर्मूला 1' ड्रामा के लिए 239.83 करोड़ रुपये (0.030 बिलियन डॉलर) चार्ज किए हैं। वहीं 'एक्सट्रैक्शन 2' के लिए क्रिस हेम्सवर्थ, 'इक्वलाइज़र 3' के लिए डेनजेल वाशिंगटन, 'फास्ट एक्स' के लिए विन डीजल, 'जोकर 2' के लिए जोकिन फीनिक्स, 'वेनम 3' के लिए टॉम हार्डी, 'स्पिरिट' के लिए विल फेरेल और 'रयान रेनॉल्ड्स' ने 159.89 करोड़ रुपये (0.02 बिलियन डॉलर) लिए हैं। इसके अलावा सूची में मार्गोट रोबी और रयान गोसलिंग का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
इतनी है बॉलीवुड अभिनेताओं की फीस
बॉलीवुड के तीनों खान, यहां तक की अक्षय कुमार भी 150 करोड़ रुपये तक की फीस चार्ज करते हैं। वहीं रणवीर सिंह के बारे में कहा जाता है कि वह एक फिल्म के लिए 45 करोड़ रुपये से अधिक शुल्क लेते हैं। वरुण धवन 35 करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं, जबकि कार्तिक आर्यन, जो अब बॉलीवुड में सफलता की सीढ़ी चढ़ रहे हैं, एक फिल्म के लिए लगभग 21 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें