फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaye Khanna: फैंस को निराश कर सकता है अक्षय खन्ना का नया लुक, तस्वीर देख पहचानना हुआ मुश्किल

Thu, 21 Jul 2022 01:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता अक्षय खन्ना ने 90 के दशक की कई फिल्मों में दमदार किरदार निभाए हैं। फिल्म 'बॉर्डर', 'ताल',  'दिल चाहता है', 'हलचल', 'गांधी माय फादर', 'हमराज' और 'हंगामा' जैसी कई फिल्मों में वह नजर आए हैं। फिलहाल एक्टर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड में अच्छी-खासी पहचान बनाई है। 90 के दशक की कई फिल्मों में उन्होंने दमदार किरदार निभाए हैं। फिल्म 'बॉर्डर', 'ताल',  'दिल चाहता है', 'हलचल', 'गांधी माय फादर', 'हमराज' और 'हंगामा' जैसी कई फिल्मों में वह नजर आए हैं। उनका शानदार लुक हमेशा ही फैंस को पसंद आया। एक बार फिर एक्टर अपने लुक को लेकर चर्चा में हैं, मगर इस बार उनके लुक ने फैंस को निराश कर दिया है। एक्टर की शक्ल-सूरत बिल्कुल बदली हुई नजर आ रही है। उनकी तस्वीर देखकर उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
पहचान में नहीं आ रहे अभिनेता
बता दें कि हाल ही में अक्षय खन्ना के एक फैन क्लब से एक्टर की तस्वीरें साझा की गई हैं। जिन्हें देखने के बाद यह कह पाना मुश्किल है कि यह वही फिल्म 'ताल' वाले अक्षय खन्ना हैं। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और अभिनेता अक्षय खन्ना अभिनीत फिल्म 'ताल' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। फिल्म में ऐश्वर्या राय के मानसी किरदार में नजर आईं तो वहीं अक्षय खन्ना मानव के रोल में दिखे। अक्षय खन्ना कई हिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, बाद में वह फिल्मों से लगभग गायब हो गए और अब उनका लुक बिल्कुल बदल गया है।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म 'ताल' - फोटो : सोशल मीडिया
बाल्ड लुक में आए नजर
हालिया तस्वीरों में अक्षय का लुक काफी ज्यादा बदला हुआ दिख रहा है। अभिनेता अक्षय खन्ना के बाल काफी कम हो गए हैं। वह बाल्ड लुक में नजर आए हैं। बता दें कि अक्षय खन्ना बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं। अक्षय खन्ना ने 90 और 2000 के दशक में कई सुपर हिट फिल्में दी और इंडस्ट्री की बड़ी हीरोइनों के हीरो रहे। अक्षय खन्ना को फिल्म 'दिल चाहता है' के लिए बेस्ट सोपर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला, लेकिन इसके बाद उनके करियर का ग्राफ लगातार गिरता गया। वह लगभग गायब हो गए। कई साल बाद उन्होंने वर्ष 2016 में आई फिल्म 'ढिशुम' से वापसी की।
विज्ञापन

4 of 4
Section 375 - फोटो : सोशल मीडिया
अब तक नहीं की शादी
अक्षय खन्ना की निजी जिंदगी भी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है। उनका कुछ एक्ट्रेस से नाम भी जुड़ा था, लेकिन अब तक उन्होंने शादी नहीं की। अक्षय खन्ना ने कैरेक्टर एक्टर्स से लेकर विलेन के रोल तक अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा अक्षय खन्ना ने ओटीटी पर भी दस्तक दी है। वर्ष 2021 में वह 'जी 5' पर 'स्टेट ऑफ सीज- टेंपल अटैक' में नजर आए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें