फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खूबसूरत अभिनेत्री ने कीं आठ शादियां और सिर्फ एक बार लिया तलाक, दो बार हुईं ऑस्कर से सम्मानित

Thu, 06 May 2021 09:29 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एलिजाबेथ टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर को आज भी दुनियाभर में उनके प्रशंसक नहीं भुला पाए हैं। मालूम हो कि हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर को उनके फैंस लिज टेलर कहकर बुलाते थे। चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार एलिजाबेथ को उनकी शादियों की वजह से सबसे ज्यादा ख्याति मिली। हालांकि, वह बेहद खूबसूरत और योग्य कलाकार थीं। लेकिन जितना शानदार उनका फिल्मी करियर रहा, ठीक उसके उलट वैवाहिक जीवन बेहद उथल-पुथल भरा रहा है। दरअसल, एलिजाबेथ टेलर ने कुल आठ शादियां की थीं। इनमें पहली शादी तो सिर्फ नौ महीने चली और फिर तलाक हो गया। आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि आठ शादियां करने वालीं एलिजाबेथ का यह पहला और अंतिम तलाक था। 
विज्ञापन

2 of 6
एलिजाबेथ टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने अपनी आठ शादी में दो शादी तो एक ही शख्स से की थी। बता दें कि इस हॉलीवुड अभिनेत्री ने आठ लोगों से सात बार शादी की। एलिजाबेथ ने पहली शादी कोनराड निकी हिल्टन से की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में विवाद हो गया। अंत में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। 
विज्ञापन

3 of 6
एलिजाबेथ टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी माइकल वाइल्डिंग से की। यह शादी खूब चर्चा में रही। दरअसल, उनके पति वाइल्डिंग उनसे 20 साल बड़े थे। लेकिन कुछ साल बाद अनबन के चलते एलिजा माइकल वाइल्डिंग से अलग हो गईं। इस अकेलेपन में उनके करीब आए माइकल टॉड और कुछ समय की मेल-मुलाकात और डेटिंग के बाद एलिजा ने तीसरी शादी माइकल टॉड से की। लेकिन कुछ साल बाद ही टॉड की मौत के बाद एलिजाबेथ टेलर की करीबी एडी फिशर से बढ़ी। फिशर पहले से ही विवाहित थे। बावजूद इसके एलिजा और फिशर बहुत करीब आ चुके थे और आखिरकर एलिजाबेथ ने चौथी शादी फिशर से की। बता दें कि असफल होने के बाद उन्होंने किसी भी पति से तलाक नहीं लिया था। 

4 of 6
एलिजाबेथ टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
फिशर से अलगाव के बाद एलिजाबेथ का लगाव रिचर्ड बर्टन से हो गया, वह भी हॉलीवुड एक्टर थे। कहा जाता है कि एलिजाबेथ और रिचर्ड बर्टन दोनों ही एक-दूसरे से प्यार करते थे। फिर दोनों ने रजामंदी से शादी कर ली। एलिजा की यह पांचवी शादी थी। लेकिन रिचर्ड बर्टन से भी उनकी शादी ज्यादा दिन तक नहीं चली और तलाक हो गया।
विज्ञापन

5 of 6
एलिजाबेथ टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
लेकिन एलिजाबेथ-रिचर्ड के बीच मोहब्बत दोनों को फिर से करीब लेकर आई और तकरीबन डेढ़ साल (16 महीने) बाद दोनों ने फिर से शादी कर ली। यह एलिजाबेथ की छठी शादी थी। इसके बाद फिर फिर सातवीं शादी एलिजाबेथ ने जॉन वार्नर से की, लेकिन दोनों के बीच कुछ ही दिन में विवाद पैदा हो गया और यह रिश्ता अलगाव की ओर बढ़ा और आखिरकार दोनों अलग हो गए। एलिजा ने आखिरी और आठवीं शादी लैरी फोर्टेन्स्की के साथ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एलिजाबेथ टेलर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एलिजाबेथ की गिनती हॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। इंग्लैंड की महारानी उन्हें 'डैम' की उपाधि से सम्मानित कर चुकी हैं। यह पुरुषों को दी जाने वाली 'सर' की उपाधि के समान ही महिलाओं को दी जाने वाली उपाधि है। इसके साथ ही अभिनेत्री को दो ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने अपने जीवन में 50 हॉलीवुड फिल्में कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें