सान्या मल्होत्रा, राजकुमार राव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओरीजनल से कमतर रही रीमेक
फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ को प्राइम वीडियो पर तेलुगू में अंग्रेजी सब टाइटल्स के साथ देख चुके दर्शकों ने इस फिल्म के शुक्रवार को रिलीज हुए हिंदी रीमेक से दूरी ही बनाए रखी। फिल्म के हिंदी रीमेक में हालांकि इसके निर्देशक शैलेश कोलानू ने काफी बदलाव किए हैं। मूल फिल्म में जहां ये फिल्म अनाथालय में पली दो बेटियों की आपसी ईर्ष्या के खतरनाक हद तक पहुंच जाने और फिर इसी के चलते हत्या हो जाने की कहानी दिखाई गई है, इसके हिंदी रीमेक में इस कहानी को समलैंगिकता की तरफ मोड़ दिया गया। हिंदी रीमेक में अब किसी का कत्ल भी नहीं होता है और यही इस फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी है।