Web Series Review: हिज स्टोरी
कथा, पटकथा: सुपर्ण ए वर्मा। अतिरिक्त पटकथा व संवाद: ऋतु भाटिया
कल्पना: बलजीत सिंह चड्ढा। निर्देशक: प्रशांत भागिया
कलाकार: प्रिय मणि, सत्यदीप मिश्र, मृणाल दत्त, चारू शंकर, श्रुति मेनन, रियेन तेजानी, नितिन भाटिया, परिणीता सेठ, राजीव कुमार और मिकैल गांधी आदि।
ओटीटी: जी5/ऑल्ट बालाजी
रेटिंग: **
एकता कपूर की वेब सीरीज ‘हिज स्टोरी’ और करण जौहर की फिल्मावली ‘अजीब दास्तान्स’ की टाइमिंग जानबूझकर आगे पीछे रखी गई या फिर ये महज एक संयोग है, ये तो इसे प्रसारित करने वाले ओटीटी ही जानें लेकिन दोनों ओटीटी ने समलैंगिकता पर कुछ अच्छी कहानियां कह सकने का एक एक बेहतरीन मौका खो दिया। समलैंगिक रिश्तों पर बनी कहानियों को सिनेमा की मुख्यधारा में लाने का जो काम 16 साल पहले एंग ली जैसे निर्देशक ने अपनी फिल्म ‘ब्रोकबैक माउंटेन’ में किया था, पुरुषों के बीच समलैंगिकता के वैसे भावनात्मक पहलू बाद में कम निर्देशक ही परदे पर पेश कर पाए। समलैंगिकता अब भी समाज के बड़े तबके में स्वीकार्य नहीं है। पारिवारिक माहौल में तो अब भी न ऐसे बातों की चर्चा होती है और न ही ऐसी कहानियां साझा की जाती हैं। वेब सीरीज ‘हिज स्टोरी’ भी ऐसे ही माहौल में गढ़ी गई सीरीज है।