14 सितंबर देशभर में हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए मनाया जाता है। हिंदी के प्रचार प्रसार में बॉलीवुड ने भी अपना काफी योगदान दिया है। हिंदी फिल्मों के डायलॉग्स ने भी हिंदी के प्रचार- प्रसार में कोई कमी नहीं छोड़ी है। हिंदी फिल्मों के ऐसे तमाम डायलॉग्स हैं जो सालों से सिने प्रेमियों के जेहन में बसे हुए हैं। केवल देश में ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के चाहने वाले विदेशों में भी हैं। जो इन डायलॉग्स को आज तक दोहरातें हैं। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं 50, 60 और 70 के दशक की फिल्मों के बेहतरीन डायलॉग्स...