फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के निधन से टूट चुकीं हिना खान ने खुद को बताया बेबस बेटी, सेलेब्स बंधा रहे ढांढस

Sun, 02 May 2021 08:04 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री हिना खान इन दिनों कठिन वक्त से गुजर रही हैं। इसका अंदाजा उनके हालिया सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है, जहां उन्होंने अपना दर्द और लाचारी बयान की है। हिना पिता के निधन के बाद कोरोना से संक्रमित भी हो गई हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस संग दिल की बात साझा की है।

विज्ञापन

2 of 5
हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

अभिनेत्री हिना खान ने अपनी फोटोज इंस्टा पर अपलोड करते हुए लिखा ’एक लाचार बेटी, जो कम से कम अपनी मां को दिलासा देने के लिए उनके पास भी नहीं जा सकती है, वो भी उस वक्त जब उन्हें उसकी सबसे ज्यादा जरूरत है। प्रियजनों समय बड़ा कठिन है सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि सभी के लिए।’ अभिनेत्री ने आगे लिखा कि ‘लेकिन एक कहावत है कि सख्त वक्त हमेशा नहीं रहता लेकिन लोग रहते हैं। और मैं हूं, मैं थी और रहूंगी अपने पिता की बहादुर बेटी। अपनी प्रार्थनाएं भेजें। दुआ में याद रखें।’

विज्ञापन

3 of 5
पिता के साथ हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

हिना का पोस्ट देखकर मालूम पड़ रहा है कि वह काफी दुखी हैं। वह पिता से काफी लगाव रखती थीं। सोशल मीडिया पर भी उनके साथ फोटोज और वीडियोज डालती रहती थीं। इसलिए फैंस भी उनके पिता से रुबरू थे। इसके अलावा वह पिता के जाने का सदमा झेल ही रही थीं कि उन्हें पता चला कि वे कोविड संक्रमित हो गई हैं। उनके पोस्ट पर रुबीना दिलैक, गौहर खान और नुपुर सेनन समेत तमाम सेलेब्स ने कमेंट कर ढांढस बंधाया है।

 

 

4 of 5
पिता संग हिना खान - फोटो : Insatagram- @realhinakhan

बता दें कि बीते दिनों खबर आई थी कि अभिनेत्री हिना खान के पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए कश्मीर गई हुई थीं। हिना के पिता के निधन पर फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया था। इसी बीच पिता के निधन के चार दिन के बाद हिना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया था कि कुछ समय के लिए वह सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान - फोटो : instagram
साथ ही हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक भावुक पोस्ट साझा किया था। उन्होंने लिखा था 'मेरे प्यारे पापा असलम खान 20 अप्रैल 2021 को हम सबको छोड़कर चले गए। इस मुश्किल वक्त में आप सभी ने मेरे और मेरे परिवार के बारे में चिंता की, इसके लिए मैं आप सभी की आभारी हूं। मैं और मेरा परिवार अभी शोक में हैं, ऐसे में मेरे वर्क कमिटमेंट के लिए सोशल मीडिया अकाउंट मेरी टीम हैंडल करेगी। आपके सपोर्ट और प्यार के लिए शुक्रिया- हिना खान।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें