बॉलीवुड सिंगर, कम्पोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया को कौन नहीं जानता। अपने सिंगिग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले हिमेश रेशमिया का 23 जुलाई को बर्थडे है। हिमेश को लोग 'नाक से गाने वाला' गायक कहकर मजाक उड़ाते रहे हैं। इस पर हिमेश कई बार बोल चुके हैं कि कोई चाहे कुछ भी कहे, लेकिन उन्हें अपनी नाक पर गर्व है क्योंकि इसकी वजह से ही उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले हैं। हिमेश के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।