फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमेश को नाक से गाने वाला सिंगर कहकर मजाक उड़ाते थे लोग, बाद में इसी की बदौलत मिले कई अवॉर्ड्स

Tue, 23 Jul 2019 12:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
हिमेश रेशमिया - फोटो : Twitter

बॉलीवुड सिंगर, कम्पोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया को कौन नहीं जानता। अपने सिंगिग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले हिमेश रेशमिया का 23 जुलाई को बर्थडे है। हिमेश को लोग 'नाक से गाने वाला' गायक कहकर मजाक उड़ाते रहे हैं। इस पर हिमेश कई बार बोल चुके हैं कि कोई चाहे कुछ भी कहे, लेकिन उन्हें अपनी नाक पर गर्व है क्योंकि इसकी वजह से ही उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले हैं। हिमेश के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
हिमेश रेशमिया - फोटो : Twitter
बॉलीवुड में अपने यूनिक स्टाइल की वजह से मशहूर हिमेश के गाने ऐसे हैं जिनको सुनने के बाद आप अपने किसी खास को याद किए बिना नहीं रह सकते। हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन

3 of 8
Himesh Reshammiya
'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा' जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश, दरअसल सिंगर नहीं बनना चाहते थे लेकिन अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। हिमेश का पहला एल्बम 'आप का सुरूर' आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की थी। 

4 of 8
आप का सुरूर - फोटो : Twitter

हिमेश की फिल्म 'कजरारे' जॉर्डन के ऐतिहासिक शहर पेट्रा में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। जिसे दुनिया के 'आठवें आश्चर्य' के रूप में जाना जाता है। हिमेश रेशमिया लंदन के वेंबले स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय है। साल 2007 में हिमेश रेशमिया ने आप का सुरूर फिल्म के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बेसबॉल कैप पहने हुए हिमेश रेशमिया तब राष्ट्रीय जोक बन गए थे। तब कौतूहलवश लोग हिमेश को देखने थिएटर गए और वो फिल्म चल निकली।

विज्ञापन

5 of 8
हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया के म्यूजिक की वजह से बॉलीवुड को दीपिका पादुकोण मिली थी। जीहां, दिल की सुर्ख दीवारों पे.. नाम है तेरा तेरा... गाना याद है न आपको.. हिमेश के इसी म्यूजिक वीडियो में दीपिका पहली बार सामने आयी और कामयाब हुईं। 
विज्ञापन

6 of 8
हिमेश रेशमिया - फोटो : Twitter
हिमेश को बतौर संगीत निर्देशक सफलता फिल्म तेरे नाम से वर्ष 2003 में मिली थी। 23 जुलाई को जन्मे हिमेश ने जहां फिल्म इंडस्ट्री में अपना टैलेंट दिखाया। दरअसल हिमेश के पिता जी ने सलमान खान को एक फिल्म के लिए साइन किया था, लेकिन वह फिल्म बन न सकी। लेकिन सलमान को हिमेश के गाने बहुत पसंद आए और उन्होंने हिमेश को ब्रेक देने का वादा किया और ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से हिमेश रेशमिया को ब्रेक मिला।
विज्ञापन

7 of 8
हिमेश रेशमिया और सोनिया कपूर - फोटो : instagram

हिमेश ने अपनी 22 साल पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए अपनी पहली पत्नी कोमल को तलाक दे दिया था। हिमेश कभी अपनी पहली पत्नी के साथ किसी पब्लिक इवेंट में नजर नहीं आए। बाद में हिमेश ने सोनिया कपूर से दूसरी शादी कर ली। हिमेश ने अब तक 700 से ज्यादा गाने गाए है। साथ ही 120 गानों को कम्पोज किया है।

विज्ञापन

8 of 8
आप का सुरूर - फोटो : Twitter
हिमेश रेशमिया जब जर्मनी में अपनी फिल्म 'आपका सुरूर' की शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने जर्मनी में छह भारतीय ऑटो एक्सपोर्ट करिए थे। साथ ही वह छह ऑटोरिक्शा ड्राइवरों को भी जर्मनी ले कर गए थे। हिमेश की वजह से ही पहली बार जर्मनी की सड़कों पर भारतीय ऑटो नजर आए थे। करीब 75 लाख खर्च करने के बाद हिमेश ये काम कर पाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें