फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 12: सवाई भट्ट के बाद खुली मोहम्मद दानिश की किस्मत, हिमेश रेशमिया ने दिया ये तोहफा

Tue, 13 Jul 2021 08:53 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिमेश रेशमिया- दानिश - फोटो : Instagram
टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। बहुत जल्द सीजन 12 का फिनाले होने वाला है। बता दें, शो का फिनाले 15 अगस्त को होना तय हुआ है। इस वीकेंड पर सुरों की मल्लिका आशा भोसले इंडियन आइडल के मंच पर आई थीं। अब ये चमचमाती ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। वहीं इस मजेदार एपिसोड से एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी देखने को मिला जिसने कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया है।

वहीं, म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबरों की मानें तो हिमेश अब दानिश को दिल छू लेने वाले एक खूबसूरत गाने के साथ लॉन्च करेंगे, जिसे बोल समीर अंजना ने लिखे हैं। दानिश के फैंस उन्हें एल्बम 'हिमेश के दिल से' के दूसरे गाने में सुन पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : Instagram
हिमेश रेशमिया ने इंस्टाग्राम पर दानिश संग अपनी एक फोटो साझा की है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर्स के लिए आप सभी का शुक्रिया। एक और बहुत टैलेंटेड सिंगर @mohd।danish।official को लॉन्च करने जा रहा हूं। मेरे हिट सेल्फ कंपोज्ड एल्बम हिमेश के दिल से में दानिश दूसरे नंबर का गाना गाते नजर आएंगे। जल्द ही मैं इसकी रिलीज डेट बताऊंगा। आप सभी अपना प्यार बरसाते रहें।
विज्ञापन

3 of 5
हिमेश रेशमिया - फोटो : Instagram
वहीं, एक न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान दानिश के बारे में बात करते हुए हिमेश रेशमिया ने कहा, 'दानिश ने बहुत अच्छा परफॉर्म किया है और लोग भी इस नए सिंगर की परफॉर्मेस देखकर बहुत खुश होंगे। मैं उसकी सिंगिंग से बहुत ज्यादा सेटिसफाई हूं। जिस तरह से पवनदीप, अरुणिता या सवाई भट्ट ने मेरी कंपोजीशन्स गाईं और बहुत खूबसूरती से परफार्म किया। मैं ये जानकर बहुत खुश महसूस कर रहा हूं कि सभी ने बहुत अच्छे से गाया है।'

4 of 5
अरुणिता कांजीलाल - फोटो : Instagram
बता दें, इस हफ्ते सबसे ज्यादा वोट्स पाने वाली प्रतिभागी अरुणिता कांजीलाल हैं। उनके नाम का खुलासा करने के तुरंत बाद आशीष कुलकर्णी के एलिमिनेट होने की खबर सामने आई। इंडियन आइडल का ग्रैंड फिनाले इस साल 15 अगस्त को होना निश्चित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि फिनाले लगातार 12 घंटे चलेगा। इंडियन आइडल का 12वां सीजन कई कारणों से सुर्खियों में बना रहा है। ऐसे में शो के मेकर्स फिनाले को और ज्यादा खास बनाने की कोशिशों में लगे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें