टीवी का चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच रहा है। बहुत जल्द सीजन 12 का फिनाले होने वाला है। बता दें, शो का फिनाले 15 अगस्त को होना तय हुआ है। इस वीकेंड पर सुरों की मल्लिका आशा भोसले इंडियन आइडल के मंच पर आई थीं। अब ये चमचमाती ट्रॉफी कौन अपने घर ले जाएगा ये तो आने वाले समय में ही पता चलेगा। वहीं इस मजेदार एपिसोड से एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी देखने को मिला जिसने कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया है।
वहीं, म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट मोहम्मद दानिश को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। खबरों की मानें तो हिमेश अब दानिश को दिल छू लेने वाले एक खूबसूरत गाने के साथ लॉन्च करेंगे, जिसे बोल समीर अंजना ने लिखे हैं। दानिश के फैंस उन्हें एल्बम 'हिमेश के दिल से' के दूसरे गाने में सुन पाएंगे।