एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों सुर्खियों में हैं और वजह है दोनों का अफेयर। फिल्मी गलियारों में काफी दिनों से चर्चा थी कि विक्की-कटरीना एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इसे जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पा रही थी। कई बार दोनों को साथ अवॉर्ड फंक्शन और छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया था। फैंस लगातार सवाल कर रहे थे कि क्या वाकई दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इस बात का खुलासा हो चुका है और बात कंफर्म हो गई है कि विक्की-कटरीना रिलेशनशिप में हैं। जब से ये बात सामने आई है उसी पल से मीम्स बनाने वालों की चांदी हो गई है और सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ चुकी है। वायरल हो रहे मीम्स को देखकर आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे।
हर्षवर्धन कपूर ने किया कंफर्म
एक्टर हर्षवर्धन कपूर ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में कटरीना कैफ और विक्की कौशल के रिश्ते के बारे में खुलासा किया। जब अभिनेता से बॉलीवुड के उस कपल के बारे में खुलासा करने के लिए कहा गया, जिसको लेकर कई खबरें हैं कि वो कपल हैं, लेकिन उन्हें लगता है वो सिर्फ खबर नहीं बल्कि सच में एक-दूसरे को डेट कर रहें हैं। इस बात का जवाब देते हुए हर्षवर्धन ने कहा, 'विक्की और कटरीना साथ हैं, यह सच है। मुझे लगता है ये बताने के बाद अब मेरे लिए परेशानी खड़ी होनी वाली है? शायद! मुझे नहीं पता।'