हीरोपंती 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘बागी 3’ की तुलना में कहीं नहीं
साल 2014 में टाइगर श्रॉफ ने अपना करियर फिल्म ‘हीरोपंती’ से शुरू किया था। तब हालांकि फिल्म की ओपनिंग 6.63 करोड़ रुपये ही रही थी लेकिन एक नए हीरो की फिल्म होने के चलते इसे अच्छी ओपनिंग माना गया और फिल्म ने बाद में अपनी लागत के हिसाब से 50 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई करते हुए हिट फिल्म का तमगा पाया। लेकिन, इसकी सीक्वेल फिल्म ‘हीरोपंती 2’ की लागत इतनी ज्यादा है कि फिल्म की 7.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग भी काफी कम आंकी जा रही है। फिल्म को वीकएंड और उसके बाद ईद की छुट्टियों में अच्छा कारोबार करना होगा तभी ये फिल्म टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म ‘बागी 3’ जैसा कारोबार कर सकेगी। फिल्म ‘बागी 3’ ने 17 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेते हुए करीब 94 करोड़ रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया था।