फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishi Kapoor Memories: बॉलीवुड के ‘स्वेटरमैन’ कहलाते थे ऋषि कपूर, जो स्वेटर एक बार पहना, रिपीट नहीं किया

Sat, 30 Apr 2022 07:20 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए आज भी याद किए जाते हैं। अभिनेता को गए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वह आज भी हमारे बीच मौजूद हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Social media

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए आज भी याद किए जाते हैं। अभिनेता को गए दो साल बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वह आज भी हमारे बीच मौजूद हैं। अपने लुक से लोगों को दीवाना बनाने वाले ऋषि कपूर अपनी अदाकारी के साथ- साथ अपनी स्टाइल स्टेमेंट को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते थे। एक दौर ऐसा भी था, जब अभिनेता के एक शौक ने स्टाइल स्टेमेंट ही सेट कर दिया था। दरअसल, ऋषि कपूर तरह-तरह के स्वेटर्स के शौकीन थे।

विज्ञापन

2 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Social media

ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि ऋषि कपूर की फिल्मों में उनका यह शौक साफ झलकता था। इतना ही नहीं इस बारे में खुद अभिनेता ने एक बार ट्वीट कर बताया था। ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में जानकारी दी थी कि वह स्वेटर्स के बेहद शौकीन हैं। इतना ही नहीं उन्हें अलग-अलग तरह के स्वेटर इस हद तक पसंद थे कि उन्होंने कभी भी अपनी किसी फिल्म में पहना हुआ कोई स्वेटर रिपीट नहीं किया।  

विज्ञापन

3 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Social media

ऋषि कपूर के इन रंगीन स्वेटर्स को उनके फैंस खासकर लड़कियां बेहद पसंद करती थीं। यही वजह है कि ऋषि कपूर का यह शौक उस दौर में एक ट्रेंड बन गया था। फिल्मों में स्वेटर को फैशन स्टेटमेंट के तौर पर पेश करने वाले ऋषि कपूर को उनके इस शौक की वजह से बॉलीवुड का स्वेटरमैन भी कहा जाता था। फिल्म चांदनी में अभिनेता ने अपने इस कलेक्शन की शानदार झलक लोगों के सामने पेश की। 

4 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Social media

उस दौर में ऋषि कपूर की फैन फॉलोइंड इस हद तक थी कि उनके फैंस भी स्वेटर के इस स्टाइल को फॉलो करने लगे थे।  80 के दशक में युवाओं को ऋषि का यह अंदाज इतना पसंद आता था कि दुकानों में उनके खास स्वेटर और जैकेट की मांग बढ़ जाती थी। ऋषि कपूर ने एक नहीं बल्कि उस दौर की करीब सभी फिल्मों में स्वेटर को फैशन स्टेटमेंट के तौर पर इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋषि कपूर - फोटो : Social media

स्वेटर के लिए ऋषि कपूर की दीवानगी इतनी थी कि कई बार फिल्मों के गानों में एक्ट्रेस स्कर्ट पहने नजर आती थीं, तो वहीं ऋषि कपूर अपने उसी अंदाज में स्वेटर और मफलर पहन सबका दिल जीत लेते थे। अभिनेता के इस स्टाइल स्टेटमेंट से प्रभावित होकर ना सिर्फ फैंस बल्कि कई अन्य फिल्मी कलाकार भी बाद में इसे फॉलो करने लगे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें