लक बाय चांस
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- लक बाय चांस
इस फिल्म में फरहान अख्तर, कोंकणा सेन शर्मा, जूही चावला और डिंपल कपाड़िया सहित कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म लक बाय चांस एक ऐसे शख्स की कहानी को दर्शाती है जो महत्वाकांक्षी है और बॉलीवुड में बड़ा आदमी बनाना चाहता है। वह इंस्डट्री में स्टारडम तो हासिल कर लेता है, लेकिन अपने दोस्तों और मोहब्बत को खो बैठता है। शोरहत के जाल में फंसकर गलत फैसला ले लेता है। लक बाय चांस साल 2009 में आई थी।