फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश का ये सुपरस्टार पड़ रहा है शाहरुख से लेकर अक्षय कुमार पर भारी

Thu, 27 Jul 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 7
हीरो अलोम
हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान बांग्लादेश के सुपरस्टार आलम बोगरा यानि हीरो अलोम से मिले और इसकी एक तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। जहां इसके कुछ देर बाद लोगों ने बुरा-भला कहना शुरू कर दिया तो वहीं हीरो अलोम के फैंस खूब एक्साइटेड हो गए।
विज्ञापन

2 of 7
hero alom - फोटो : YouTube
क्या आप जानते हैं कि हीरो अलोम बांग्लादेश में कितने पॉपुलर हैं। हीरो अलोम बांग्लादेश में सलमान, शाहरुख  से ज्यादा मशहूर हैं। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी वो हमेशा छाए रहते हैं। हीरो अलोम की इस लोकप्रियता से किसी भी बड़े स्टार को जलन हो सकती है फिर चाहे वो अमिताभ बच्चन हो, रजनीकांत हो या फिर शाहरुख खान और सलमान खान।
विज्ञापन

3 of 7
हीरो अलोम
हीरो अलोम शाहरुख-सलमान या आमिर-अक्षय की तरह कोई बड़ी फिल्में नहीं करते और ना ही खूबसूरत जगहों पर हीरोइन के साथ रोमांस करते हैं, फिर भी ये इतने लोकप्रिय हैं कि इन्हें बांग्लादेश का सुपरस्टार कहा जाता है क्योंकि बांग्लादेश में हीरो अलोम काफी मशहूर हैं।

4 of 7
हीरो अलोम
हीरो अलोम यानि आलम बोगरा का असली नाम अशरफ्फुल अलोम सईद है उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है और 500 से ज्यादा गाने प्रोड्यूस किए हैं। आलम की लोकप्रियता का आलम ये है कि फैंस ने इनके नाम से फेसबुक पर कई पेज बना रखे हैं और तो और उनके गानों को भी चंद मिनटों में लाखों व्यूज मिल जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
हीरो अलोम
बांग्लादेश में लोग आलम को लेकर इस हद तक पागल हैं कि वो उनके साथ सेल्फी तक लेने के लिए आतुर रहते हैं। जिस तरह बॉलीवुड में शाहरुख को रोमांस का बादशाह कहा जाता है, ठीक उसी तरह बांग्लादेश में आलम बोगरा को किंग ऑफ रोमांस माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
हीरो अलोम
आपको आलम की इस लोकप्रियता पर हैरानी होगी क्योंकि बाकी कलाकारों की तरह आलम ना तो खूबसूरत हैं और ना ही उनके सिक्स पैक हैं बावजूद उनमें ऐसा हुनर है कि लोग उन्हें देखते ही पागल हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हीरो अलोम
अगर यूं कहा जाए कि उनके गाने सिर्फ उनके नाम पर भी चल जाते हैं तो गलत नहीं होगा। हर गाने में आलम के साथ आप एक से एक खूबसूरत हीरोइन को देख सकते हैं जो बिंदास होकर उनके साथ नाचती भी हैं और रोमांस भी करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें