सलमान खान के फैन्स को उस पल का बेसब्री से इंतजार है जब उनका फेवरेट स्टार शादी करेगा। जिन लोगों को यह लगता है कि कानूनी मामलों के चक्कर में 52 वर्षीय 'सुल्तान' की शादी की उम्र बीत चुकी है, उन लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि इसी उम्र में एक बॉलीवुड एक्टर दूसरी शादी करने जा रहा है। यही नहीं, सलमान खान का यह हमउम्र एक्टर अपने से 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी करने वाला है।