बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की मौत के बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर काफी मायूस हो गई थीं। हालांकि जल्द ही इस गम से उभरते हुए जाह्नवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म धड़क की शूटिंग शुरू कर दी। आपको बता दें कि भले ही जाह्नवी की कोई फिल्म अभी तक रिलीज न हुई हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। जाह्नवी अपनी मां की तरह बेहद खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में होते हैं लेकिन इन दिनों वह किसी और को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। खबर है कि जाह्नवी को उनकी मां की मौत के बाद अगर कोई संभाल रहा है तो वह है उनका एक खास दोस्त।