फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट, राजू के किरदार में वापसी करेंगे अक्षय कुमार?

Mon, 05 Dec 2022 07:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी में हेरा फेरा का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। जब से 'हेरा फेरी 3' को बनाने की चर्चा शुरू हुई है तभी से फैंस अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि कुछ दिनों पहले अक्षय ने इस पर एक बड़ा खुलासा करते हुए फैंस को निराश कर दिया था कि वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। इस बीच फिल्म में कार्तिक आर्यन की एंट्री को लेकर काफी चर्चा चल रही थी, लेकिन लगता है कि फैंस की निराशा को देखते हुए फिल्म के निर्माता अब प्रशंसकों जल्द ही खुशखबरी दे सकते हैं। 
Rani Chatterjee: जब रानी चटर्जी सुनती हैं अपने चार अफेयर होने की खबरें, ऐसा होता है अभिनेत्री का रिएक्शन
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला अक्षय को फिर से फिल्म कास्ट करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इस रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि फिरोज ने हेरा फेरी फ्रेंचाइजी में राजू के रूप में वापसी के लिए अक्षय कुमार के साथ बातचीत फिर से शुरू कर दी है। 
Shah Rukh Khan: केजीएफ और कांतारा बनाने वालों ने मिलाया शाहरुख खान से हाथ, रोहित शेट्टी को भी मिली जिम्मेदारी?
विज्ञापन

3 of 4
हेरी फेरी 3 में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के दावों की मानें तो फिरोज ने पिछले 10 दिनों में सभी मतभेदों को दूर करने और 'हेरा फेरी 3' में अक्षय को दोबारा वापस लाने के लिए कई बार मुलाकात की हैं। कथित तौर पर निर्माता को यह आभास हो गया है कि फिल्म में अक्षय का किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
Javed Akhtar: '...तब महिलाओं को भी मिलना चाहिए कई पति रखने का अधिकार', जानें जावेद अख्तर ने क्यों कही यह बात?
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही फिरोज ने अक्षय से वादा किया है कि फिल्म में उनका किरदार उन्हें नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस बारे में एक सूत्र ने खुलासा किया कि 'हेरा फेरी 3' पर निर्माता और अक्षय के बीच पैसे को लेकर कभी भी कोई मतभेद नहीं था बल्कि स्क्रिप्ट को लेकर था। फिलहाल दोनों एक साथ  बैठकर इस फिल्म पर आगे फैसला करेंगे।
Bollywood: फिल्मों में कदम रखने की तैयारी में महिमा चौधरी की बेटी अर्याना? करियर पर कही यह बड़ी बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें