फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अपने साथ हुए हादसे के दौरान सनी देओल का व्यवहार देख हैरान रह गईं थीं हेमा, किया था खुलासा

Fri, 16 Apr 2021 08:54 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल, धर्मेंद्र-हेमा - फोटो : Instagram
अभिनेत्री हेमा मालिनी को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कहा जाता है। उन्होंने अपने अभिनय से तो दर्शकों का दिल जीता ही साथ ही अपनी खूबसूरती से भी लाखों दिलों को धड़का दिया था। इसमें बॉलीवुड के कई अभिनेता शामिल थे। हालांकि बाजी मारी थी धर्मेंद्र ने जिन्होंने उनसे प्यार भी किया और शादी भी। हालांकि धर्मेंद्र की पहले से एक पत्नी थीं और बच्चे भी। ऐसे में अक्सर ये सवाल उठता है कि हेमा और धर्मेंद्र के पहले पत्नी के बच्चों के बीच कैसे संबंध रहे? इसका जवाब ड्रीम गर्ल ने एक इवेंट में दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
हेमा और धर्मेंद्र
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में साथ काम किया था। साथ काम करते करते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। धर्मेंद्र हेमा से शादी करना चाहते थे लेकिन वो पहले से शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे थे। धर्मेंद्र उस वक्त सनी, बॉबी, विजेता और अजीता के पिता थे।
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : Instagram
ऐसे में धर्मेंद्र के लिए हेमा से शादी करना आसान नहीं था। हालांकि धर्मेंद्र ने मन बना लिया था कि वो हेमा से शादी करके ही रहेंगे। शादी के बाद अक्सर ये सवाल उठता था कि धर्मेंद्र के पहले बच्चों ने हेमा को कभी पसंद किया या नहीं? कुछ सालों पहले अपनी बायोग्राफी की लॉन्चिंग के दौरान हेमा ने सनी और देओल से अपने रिश्ते के बारे में बात की थी और इन तमाम सवालों का जवाब दे दिया था।

4 of 5
सनी देओल-हेमा मालिनी
हेमा ने कहा कि, 'हर कोई सोचता है कि हमारे बीच कैसा रिश्ता है। ये बेहद खूबसूरत और बढ़िया है। जब जरुरत है तो वो (सनी)हमेशा साथ होते हैं, धरम जी भी। इसके बाद उन्होंने एक हादसे का भी जिक्र किया था। हेमा ने बताया था कि जब एक बार उनके साथ हादसा हुआ था तो सनी देओल के व्यवहार को देखकर वो हैरान रह गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र, ईशा देओल, अहाना देओल, हेमा मालिनी - फोटो : Twitter
हेमा ने बताया था कि, 'वो पहले इंसान थे जो मुझे देखने घर पर आए थे और उन्होंने इस बात का ख्याल रखा कि स्टिचिज के लिए डॉक्टर्स मौजूद हों। मैं उन्हें इतना ख्याल रखता देख हैरान हो गई थी। ये बताना ही काफी है कि हमारे बीच कैसे रिश्ते हैं'। सनी और बॉबी अपनी बहनों ईशा और अहाना से भी काफी लगाव रखते हैं और पूरे परिवार में खूब प्यार देखने को मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें