सलीम खान और हेलन
- फोटो : फाइल
हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब हेलन ने इस बात को स्वीकार किया था कि उन्हें शादीशुदा सलीम खान से शादी करने का अफसोस हुआ था। सलीम पहले से सुशीला चरक से शादी के बंधन में बंधे हुए थे और उनके चार बच्चे हो चुके थे सलमान, अरबाज, सोहेल और अलविरा खान। सलीम की सुशीला से पहली मुलाकात उनके करियर शुरू होने से पहले हुई थी और फिर पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी कर ली थी।