फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से बुर्का पहन बाहर निकलती थीं हेलन, 27 साल बड़े पति को इसलिए दिया था तलाक

Thu, 21 Nov 2019 01:13 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
helen - फोटो : social media
बॉलीवुड की पहली केब्रे डांसर बनकर उभरीं हेलन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रही हैं । हेलन को आखिरी बार साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'मोहब्बतें' में देखा गया था। 17 साल हो गए, उन्हें लाइम लाइट से दूर हुए। हेलन कभी-कभी अपने परिवार के साथ किसी फंक्शन में नजर आ जाती हैं। भारतीय सिनेमा में आइटम सॉन्ग करने की शुरुआत हेलन ने ही की थी। एंग्लो इंडियन हेलन जब तक फिल्मों में रहीं, उनका स्टारडम कम नहीं हुआ।

विज्ञापन

2 of 8
Helen - फोटो : Social Media
अपने डांस से हेलन ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको हेलन की निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं । हेलन फिल्मी पर्दे पर थिरकती हुई सबका मन मोह लेती थीं। चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाली हेलन की जिंदगी में कभी सिर्फ मायूसी थी। हेलेन का जन्म 21 नवंबर 1938 में बर्मा में हुआ था। उनकी मां बर्मा की थीं। हेलन का एक भाई और एक सौतेली बहन जेनिफर थी।
विज्ञापन

3 of 8
Helen - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
पिता का निधन होने के बाद उनकी मां ने एक ब्रिटिश सैनिक से शादी कर ली। इसके बाद हेलन ने अपने सौतेले पिता का सरनेम रिचर्डसन अपना लिया। लेकिन वर्ल्ड वॉर II में रिचर्डसन की मौत हो गई। जब जापान ने बर्मा पर कब्जा किया तो हेलन का पूरा परिवार मुंबई की ओर चल दिया। यात्रा के दौरान उन्हें जंगलों और गांवों से गुजरना पड़ा। हेलन की मां और दोनों भाई-बहन भूख से बिलख रहे थे। तब ग्रामीणों ने उन्हें अपने घर पर रखा और खाना दिया।

4 of 8
हेलेन - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं पर एक ब्रिटिश सैनिक ने उन्हें मुंबई जाने के लिए गाड़ी, खाना और दवाइयां दी। इस दौरान हेलन की प्रेग्नेंट मां का मिसकैरेज हो गया। जिस ग्रुप के साथ हेलन का परिवार मुंबई जा रहा था। उनमें से कुछ लोग भुखमरी और कुछ बीमारी के कारण मर गए। मुंबई की मंजिल अभी दूर थी। इसलिए हेलन की मां ने कोलकाता में रुकने फैसला किया। वो वहां पर नर्स का काम करने लगीं।
विज्ञापन

5 of 8
Helen - फोटो : Social Media
हेलन और उनके दोनों भाई-बहन को स्कूल भेजा गया। लेकिन मां की सैलरी से घर का खर्च निकालना मुश्किल था। कोलकाता में रहने के दौरान हेलन की मां की मुलाकात कुकु मोरे से हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं। हेलन घर चलाने के लिए नौकरी ढूंढ रही थीं। तब कुकु ने हेलन को फिल्मों में कोरस डांसर की नौकरी दिलवाई। हेलन के आते ही कुकु का चार्म फीका पड़ने लगा और हेलन ने अपनी जगह बना ली।
विज्ञापन

6 of 8
Helen - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
19 साल की उम्र में हेलन को फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' में बड़ा ब्रेक मिला। इस फिल्म के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' ने हेलन की किस्मत बदल दी। इसके बाद तो वो बॉलीवुड की पहली आइटम गर्ल बनकर सामने आईं। हेलन 60 के दशक की सेक्स सिंबल मानी जाने लगीं। हेलन अपने डांस के साथ खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं। वो जब भी घर से बाहर निकलती थीं तो बुर्का पहनती थीं।
विज्ञापन

7 of 8
हेलन
बेहद सुंदर होने की वजह से वो छेड़छाड़ का शिकार भी होती थीं। 1957 में हेलन ने अपने से 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी कर ली। लेकिन ये 16 साल की शादी हेलन के 35वें बर्थडे के दिन टूट गई। हेलन ने पीएन अरोड़ा से इसलिए तलाक ले लिया क्योंकि वो उनके पैसे उड़ाते थे। हेलन फिल्मों से अच्छी कमाई करती थीं। उनके पति इसी का फायदा उठाते थे। पति के खर्च के चलते हेलन दिवालिया हो गईं।
विज्ञापन

8 of 8
हेलन
यहां तक कि उनका अपार्टमेंट भी किराया ना देने के चलते सीज कर दिया गया। पति को तलाक देने के बाद हेलन ने अकेले जिंदगी की जंग लड़ी। 1962 में फिल्म 'काबिल खान' के दौरान हेलन की मुलाकात सलमान खान के पिता सलीम खान से हुई। सलीम खान हेलन को देखते ही उन्हें दिल दे बैठे। सलीम खान ने हेलन को फिल्में दिलाने में मदद की। सलीम पहले से ही शादीशुदा थे इसलिए उनकी पत्नी सुशीला ने इस पर आपत्ति जताई। इसके बावजूद सलीम ने हेलन से शादी की। कुछ समय की नाराजगी के बाद सुशीला और उनके बच्चों ने हेलन को अपना लिया।
 

शादी के लिए मधुबाला ने रखी थी धर्म परिवर्तन की शर्त, मौत के बाद इस एक्टर ने निभाया था दामाद का फर्ज



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें